A
Hindi News वायरल न्‍यूज कपल ने अपने बच्चे का नाम रखा UPSC, वजह सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग

कपल ने अपने बच्चे का नाम रखा UPSC, वजह सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसमें एक कपल ने अपने नवजात बच्चे का कुछ ऐसा नाम रख दिया, जो किसी ने आज तक कभी भी अपने बच्चे का नहीं रखा होगा।

कपल से वजह पूछती लड़की- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA कपल से वजह पूछती लड़की

लोग अपने बच्चों का नाम राम-श्याम, घनश्याम, सीता, राधा, गीता आदि रखते हैं। लेकिन सोशल मीडिया वायरल हो रहे एक कपल ने अपने बच्चे का नाम काफी हट के रखा है। ऐसा नाम आज तक किसी भी बच्चे का नहीं रखा गया। दरअसल, कपल ने अपने बच्चे का नाम UPSC रख दिया है। ऐसा नाम रखे जाने के पीछे की वजह जब उस कपल से पूछी गई तब उन्होंने बड़ा ही बेतरतीब जवाब दिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बच्चे का क्यों पड़ा ऐसा नाम

वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अपने नवजात बच्चे को लिए खड़ा है। तभी एक लड़की उनसे पूछती है कि आपलोगों ने अपने बच्चे का नाम UPSC क्यों रखा है। इस पर बच्चे का पिता बड़ा ही अजीबोगरीब जवाब देता है। बच्चे का पिता बताता है कि वह और उसकी पत्नी एक समय पर UPSC की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उस वक्त उन दोनों से UPSC नहीं निकला। फिर उन दोनों ने आपस में शादी कर ली और अब उनका एक बच्चा भी इस दुनिया में आ गया है। जिसका नाम उनलोगों ने UPSC रखा है। ताकि वे लोगों को बता सकें कि उन दोनों ने UPSC निकाला है। इतना सुनते ही सवाल पूछने वाली लड़की अपना सिर खुजाने पर मजबूर हो जाती है। 

लोगों ने कमेंट कर कपल के खूब लिए मजे

वीडियो में कपल की ये बात लोगों को इतनी मजेदार लगी कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "UPSC निकाला है!" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @arvind.sridevi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने कमेंट कर कपल के खूब मजे लिए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आपने जो तैयारी की है, उससे बच्चा ही निकालेगा।" दूसरे ने लिखा- "अब अगला टारगेट MPPSC है क्या?" तीसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा- "भाई, अब JEE और NEET की तैयारी शुरू करो।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया और लिखा, "सही है, इस UPSC का कोई रिटायरमेंट नहीं है।" कुछ लोगों ने इसे लेकर कपल का खूब मजाक उड़ाया तो कुछ लोगों ने कपल को शुभकामनाएं दीं और उनके ह्यूमर की तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बिहार में बच्चा साइकिल से पहले मोटरसाइकिल सीख लेता है, वायरल Video में दिखा बिहारी स्वैग का अद्भुत नजारा

पुलिस बैरिकेडिंग को गाड़ी से बांधकर घसीटा, हथियार भी दिखाया, प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए युवकों ने बनाया रील