1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुर्ज खलीफा भी इतना टैलेंट नहीं दिखाता! घर की सजावट देख आपका भी सिर घूम जाएगा

बुर्ज खलीफा भी इतना टैलेंट नहीं दिखाता! घर की सजावट देख आपका भी सिर घूम जाएगा

सोशल मीडिया पर एक ऐसे घर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी सजावट बहुत ही यूनिक है। आप जब उसका वीडियो देखेंगे तो वो घर आपका भी ध्यान खींच लेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/THENAILPLACE.08 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी चीजें लोगों को दिखती हैं, वो तुरंत उसे अपने फोन में कैद कर लेते हैं। उसके बाद उसमें से कई सारे लोग उन वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद करते हैं और वहां से जब वो वीडियो दूसरे लोगों का भी ध्यान खींच लेते हैं तो वो वायरल हो ही जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया यूज करना पसंद करते हैं तो फिर जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक घर को अलग-अलग रंग की लाइटों से सजाया गया है और वो इतनी तेजी से बदल रहे हैं कि इसे देख गिरगिट भी बेहोश हो जाएगा। घर पर लटकी लड़ियां बहुत ही तेजी से रंग और स्टाइल बदल रही हैं। आप अगर 5 मिनट घर के सामने खड़े होकर कुछ देर इन लाइटों को देख लिया तो फिर आपका भी सिर घूम जाएगा। अब यह वीडियो कहां का है और किसने अपने घर को इस तरह सजाया, यह तो नहीं पता मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thenailplace.08 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 1 लाख बिजली का बिल पक्का। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा तो सिर हिल गया इसके देखकर। तीसरे यूजर ने लिखा- चक्कर क्यों आ रहा है मुझे यह देखकर। चौथे यूजर ने लिखा- बुर्ज खलीफा भी इतना टैलेंट नहीं दिखाता। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कंपनी ने कर्मचारियों को दिए ऐसे दिवाली गिफ्ट कि लोग बोले- वैकेंसी है क्या? धुआंधार वायरल हो रहा Video

कला पर लिखना था निबंध मगर स्टूडेंट ने कर दिया कारनामा, यूजर ने कहा- मैं तो 10 में से 10 दे देती