आज के समय में आपको शायद ही कोई ऐसा इंसान मिलेगा जिसके पास आपको स्मार्ट फोन नहीं मिलेगा और स्मार्ट फोन रखने वाले लोगों में से ऐसा शायद ही कोई मिलेगा जो सोशल मीडिया का यूज न करता हो। आज के समय में सोशल मीडिया का खूब यूज हो रहा है। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी आपको इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही यूनिक है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की खा रही है। वो खाते समय वीडियो बना रही है लेकिन वो न तो इंडियन खाना खा रही है, न चाइनीज, न इटालियन फूड खा रही है। उसने अपने सामने करेला और भिंडी रखी हुई है और वो भी कच्ची। वीडियो में यह भी दिखता है कि वो बड़े ही मजे से करेला खा रही है। करेला कड़वा होता है मगर उस लड़की के चेहरे को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो कड़वी चीज खा रही है। लड़की ने ऐसा कंटेंट बनाया कि कोई उसे कॉपी भी नहीं करना चाहेगा और शायद इसी कारण से वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर foodie_rinku00 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भर-भरकर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अगर मम्मी ने देख लिया तो घर में रोज करेले बनेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- अबे वो करेवा है, बर्गर नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे कोई बीमारी नहीं हो सकती है। चौथे यूजर ने लिखा- किस दुनिया से आई हो दीदी आप। पांचवें यूजर ने लिखा- क्या मजबूरी है तुम्हारी दीदी मुझे बताओ। एक अन्य यूजर ने लिखा- खा ये रही है, कड़वा मुझे लग रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शादी करने का यही तरीका देखना बाकी रह गया था, एक बार आप भी देखें Video
दीदी जैसा दिमाग तो मैंने आज तक नहीं देखा, Video देख आप भी माथा पीट लेंगे