1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी की एक्टिंग तो बड़ी खतरनाक है! खेत में खड़ी होकर लड़की ने बनाई रील, अब लोग ले रहे हैं मजे

दीदी की एक्टिंग तो बड़ी खतरनाक है! खेत में खड़ी होकर लड़की ने बनाई रील, अब लोग ले रहे हैं मजे

एक लड़की ने खेत में लिप्सिंग करते हुए अपनी एक रील बनाई जो अब वायरल हो रही है क्योंकि लोग उसे देखकर मजे ले रहे हैं। आइए आपको वीडियो और फिर लोगों के कमेंट, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में रील बनाना बहुत छोटी बात हो गई है। जितने भी लोग आपको सोशल मीडिया पर मिलेंगे, उसमें से लगभग आधे लोग सिर्फ रील बनाने के लिए सोशल मीडिया पर हैं। हम यह नहीं कह रहे हैं कि रील बनाने में कोई खराबी है क्योंकि कई सारे लोगों को उनकी रील्स ने ही फेम और नेम दिया है। आज वो लोग अपनी रील्स और वीडियो के कारण ही जाने जाते हैं मगर कई सारे लोग ऐसे हैं जो रील्स के नाम पर कुछ भी करते हैं और वीडियो पोस्ट कर देते हैं। वो यह नहीं सोचते हैं कि लोग यह देखकर उनका मजाक बनाएंगे। ऐसा ही अभी वायरल हो रही एक रील के साथ हुआ जिसे देख लोग मजे ले रहे हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़की एक जगह पर फोन सेट करके, रिकॉर्डिंग चालू करके पीछे भागती है। कुछ दूर जाने के बाद फिर से आगे आती है और सावधान की पॉजीशन में खड़ी हो जाती है। इसके बाद एक तरफ गर्दन करते हुए गाने में बोल के आने का इंतजार करने लगती है। जैसे ही गाने के बोल शुरु होते हैं तो वो भी लिप्सिंग करना शुरू करती है मगर वो जानबूझकर अपना मुंह अजीब सा बनाकर लिप्सिंग करती है और यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के अंत में एक लड़का नजर आता है जो इसके लिप्सिंग का मजाक उड़ाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KOMALSI58366142 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी की एक्टिंग तो बड़ी खतरनाक है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही बढ़िया एक्टिंग की है दीदी ने। दूसरे यूजर ने लिखा- भिंडी के खेत में एक्टिंग चल रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी की एक्टिंग देखकर तो कैमरा भी शर्म से ऑफ हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- दीदी भी खतरनाक है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक ऐसी तस्वीर जिसे देख हर कोई ले रहा है मजे, आप देखेंगे तो आपको भी आ जाएगी हंसी

ये कैसी सुरक्षा है भइया? ये Video देख चारों दिशाओं में घूम जाएगा आपका दिमाग