1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जीजा ने दिया ऐसा गिफ्ट की डर गई साली, Video सोशल मीडिया पर वायरल

जीजा ने दिया ऐसा गिफ्ट की डर गई साली, Video सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। दूल्हे ने अपनी साली को ऐसा गिफ्ट दिया कि उसे देखते ही वो डर गई।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में जितना कॉमन लोगों के हाथ में स्मार्ट फोन का होना हो गया है, उतना ही कॉमन उन लोगों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होना भी हो गया है। जितने लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं, लगभग वो सभी आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो मिल ही जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर जाहिर कि आप दिन में कुछ समय स्क्रोलिंग करते ही होंगे और इस दौरान आपको तरह-तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिलते होंगे। सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक के सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वरमाला के बाद का मालूम होता है। स्टेज पर दूल्हा और उसकी साली खड़े हैं। वीडियो में नजर आता है कि दूल्हे के पास एक गिफ्ट है और उसे खोलता दिखता है। उसकी साली भी अपने गिफ्ट को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आती है। पैकेट खोलते ही उसमें से एक मेंढक निकलता है और उसकी साली की तरफ उछलता है। अचानक मेंढक देख उसकी साली डर जाती है और तुरंत नीचे गिर जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर chillychuckler नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कैसे कैसे लोग रहते हैं यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस कर भाई वो डर गई। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया तो कई लोगों ने पूछा कि वो था क्या। एक यूजर ने कमेंट में बताया कि वो मेंढक था।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कमरे में AC फिट करने वाले को तो 21 तोपों से सलामी मिलनी चाहिए, एक बार आप भी देखिए

ये तो कुछ नया दिखाई दिया है सोशल मीडिया पर, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान