सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो लोगों ने पहले नहीं देखा होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई पोस्ट देखे होंगे। अलग-अलग वीडियो और फोटो के जरिए सभी के टाइमलाइन पर अलग-अलग अतरंगी चीजें आती ही रहती है। कभी गजब का जुगाड़ दिखता है तो कभी लोगों की ऐसी बेवकूफी दिखती है कि उसे देख इंसान को यह नहीं समझ में आता है कि इस पर क्या ही बोलूं। अभी एक ऐसा ही पोस्ट नजर आया जिसमें एक शख्स की बेवकूफी नजर आ रही है।
Related Stories
वायरल पोस्ट में क्या दिखा?
एक शख्स ने AC खरीदने के बाद उसे अपने घर के एक कमरे में फिट करवाया। अब जिस आदमी ने उस AC को फिट किया। उसका दिमाग वायरल पोस्ट में देखने मिला। घर के अंदर AC का जो इंडोर यूनिट लगता है उसकी जगह पर उसने आऊटडोर यूनिट को लगा दिया। तो फिर उसने इंडोर यूनिट को पक्का ही बाहर लगाया होगा। अब इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद लोगों ने खूब मजे लिए हैं मगर उससे पहले आप एक बार वायरल फोटो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर sourcasm.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कूलर कुर्ती में लगा ल कूलिंग करत रही। दूसरे यूजर ने लिखा- AC तो ठीक है, घर की सर्विस करानी पड़ेगी भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- सर्दियों का इंतजार कर भाई। चौथे यूजर ने लिखा- सर्विस करानी पड़ेगी और गैस भी चेंज होगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये तो कुछ नया दिखाई दिया है सोशल मीडिया पर, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
अब तो बस वालों का भी कारोबार खा गए ये! वायरल हो रहे Video को आप भी देखो