1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने लड़की से पूछा- लड़के की कितनी सैलरी होगी तो कर लोगी शादी? Cutie के जवाब ने पूरे मर्द जात को कर दिया खुश

शख्स ने लड़की से पूछा- लड़के की कितनी सैलरी होगी तो कर लोगी शादी? Cutie के जवाब ने पूरे मर्द जात को कर दिया खुश

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की से एक लड़के ने जब ये सवाल पूछा कि आपसे शादी करने के लिए लड़के की कितनी सैलरी होनी चाहिए, तो इस पर लड़की ने जो जवाब दिया उसे सुनकर पूरे मर्द जात में खुशी का माहौल छा गया।

शादी के लिए लड़के की कितनी सैलरी होनी चाहिए, इस सवाल पर लड़की का जवाब लोगों को भा गया- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ADULTSUTRA शादी के लिए लड़के की कितनी सैलरी होनी चाहिए, इस सवाल पर लड़की का जवाब लोगों को भा गया

आजकल लोग शादी के लिए सबसे पहले लड़के की सैलरी और उसका बैंक बैलेंस देखते हैं। लेकिन इस मतलबी दुनिया में भी कुछ ऐसी भी लड़कियां मौजूद हैं जो शादी के लिए लड़कों का पैसा नहीं, उनका दिल और उनका व्यवहार सबसे पहले देखती हैं। ऐसी ही एक प्यारी सी लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि जब एक लड़के ने लड़की से पूछा कि लड़के की कितनी सैलरी होगी तो आप उससे शादी कर लोगी। इस पर लड़की ने जो जवाब दिया उसे सुनकर पूरी मर्द जात खुशी के मारे फूली नहीं समा रही।

लड़की ने बताया कि कैसा चाहिए लड़का

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दिल्ली में CP के पास खड़ी दो लड़कियों से यह पूछता है कि अगर आप दोनों से कोई लड़का शादी करना चाहे तो उसकी कितनी सैलरी होनी चाहिए। इस पर लड़की ने ऐसा जवाब दिया कि सुनकर लोगों का दिल खुश हो गया। दरअसल, लड़की ने जवाब देते हुए कहा कि, "हमने शुरू से ही अपने घर में देखा है कि हमारे माता-पिता कैसे छोटी-छोटी चीजों को भी मैनेज करके काफी खुश रहा करते थे। वे बड़ी चीजों में भी मैनेज करते थे और छोटी को भी करते थे। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं था कि सैलरी कितनी है।"

'सैलरी मायने नहीं रखती'

फिर लड़की अपने दिल की बात को शेयर करते हुए कहती है कि, "हां, मैं इतना चाहती हूं कि जिस लड़के से मैं शादी करूं वो मुझे खिला सके। मेरे को मोमो खिला सके और मेरे को छोटे-छोटे झुमके दिला सके और इससे इतर वह दिलो-दिमाग से अच्छा हो। मेरे लिए ये कोई मैटर नहीं करता कि उसकी सैलरी कितनी होनी चाहिए। अगर दिमाग अच्छा हो तो सैलरी अपने आप बढ़ जाएगी। बस लड़का अच्छा होना चाहिए।"

लड़कों को भा गई लड़की की बातें

लड़कों की पसंद पर लड़की के इस जवाब ने पूरे मर्द जात के दिल को खुश कर दिया। लोग वीडियो पर कमेंट कर लड़की को इस दुनिया की सबसे अच्छी सोच वाली लड़की बता रहे हैं। तो वहीं, कई लोग उसके घर बारात ले जाने की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने तो वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "मैं तो जा रहा हूं, इस क्यूटी से शादी करने।" दूसरे ने कहा, "कब मिलेगी मुझे ऐसी वाइफ?" तीसरे ने लिखा, "काश मेरी वाली की भी ऐसी ही सोच हो।" लड़की के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @adultsutra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

आजादी के मौके पर हिल्स और सूट पहने लड़के ने डांस करते हुए बनाया रील, लोगों ने कहा- देश मांग रहा इसकी कुर्बानी

15 अगस्त पर इन लड़कों का परफॉर्मेंस देख हिला लोगों का दिमाग, स्वर्ग में बैठे गांधी जी भी पड़ गए सोच में