A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मसल्स फ्लेक्स कर रहा था शख्स, पीछे बैठी लड़की ने जब दिखाई अपनी बॉडी, बैठे-बैठे ही छूटे पसीने

मसल्स फ्लेक्स कर रहा था शख्स, पीछे बैठी लड़की ने जब दिखाई अपनी बॉडी, बैठे-बैठे ही छूटे पसीने

वीडियो में लड़की का कॉन्फिडेंस और उसकी मस्कुलर बॉडी देख लोग हैरान रह गए और वह शख्स जिसे अपनी बॉडी पर गुरूर था उसे भी लड़की के सामने शर्मिंदा होना पड़ा।

बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA स्टेडियम में हो गई बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन

आजकल लोगों के बीच फिटनेस और जिम कल्चर का बढ़ता क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी हजारों फिटनेस इंफ्लुएंसर अपना ज्ञान देते नजर आते हैं। लोग अपनी वर्कआउट रील्स और फिटनेस जर्नी शेयर कर दूसरों को प्रेरित करते हैं। हाल में ऐसा ही फिटनेस से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स स्टेडियम में बैठे-बैठे कैमरे के सामने अपने मसल्स फ्लेक्स करते नजर आ रहा है, लेकिन पीछे बैठी लड़की ने ऐसा कुछ किया कि देखने वालों के पसीने छूट गए।

कैमरे के सामने मसल्स फ्लेक्स कर रहा था शख्स

यह वीडियो किसी स्टेडियम में मैच के दौरान की है, जहां एक शख्स जो फिटनेस फ्रिक लग रहा है। वह अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लेक्स करते हुए कैमरे के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। शख्स पूरे जोश के साथ अपनी बाइसेप्स दिखाते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहा है। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब कैमरे का फोकस पीछे बैठी एक लड़की पर जाता है। वह लड़की अचानक से अपनी सीट से उठती है और जैकेट उतारकर अपनी बॉडी फ्लेक्स करने लगती है। लड़की की बॉडी देख अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट गए। लड़की ने अपनी मेहनत से बहुत ही शानदार बॉडी बना रखी थी। उसके हर एक बॉडी पार्ट बड़े ही सुडौल दिख रहे हैं।

लड़की ने बंदे को तुरंत ही दिखा दी उसकी औकात

जब लड़की अपनी बॉडी फ्लेक्स करती है, तब सभी लोगों का सारा ध्यान उसकी ओर चला जाता है और शख्स को बड़ा ही शर्मिंदा होना पड़ता है। लड़की के सामने उस शख्स की बॉडी कुछ भी नहीं लग रही थी। लड़की की मसल्स और उसका कॉन्फिडेंस इतना जबरदस्त है कि शख्स का चेहरा ही उतर जाता है। यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 1 करोड़ लोगों ने देखा और 1 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

मेकअप धोया, दूल्हा रोया! शादी में दुल्हन की रंगाई-पोताई देख हैरान रह गए लोग, चेहरे और हाथ की रंगत बिल्कुल अलग-अलग

मंदिर के बाहर बीवी के पैर पड़ रहा था शख्स, दादी ने देखा तो लगाई फटकार, बोलीं- 'सारी बुद्धि खत्म हो गई तेरी...'