1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लखनऊ में नजर आया सबसे अनोखा भंडारा, Video देख लोगों ने खूब तारीफ की

लखनऊ में नजर आया सबसे अनोखा भंडारा, Video देख लोगों ने खूब तारीफ की

आपने खूब सारे भंडारे होते हुए देख होंगे मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जैसा लखनऊ में हुआ। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है और लोग भी तारीफ कर रहे हैं। आइए फिर आपको इस अनोखे भंडारे के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/LUCKNOWOFFICIALS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

ऐसा शायद ही कोई होगा जिसने कभी भंडार न देखा हो। आपने भी कई जगहों पर भंडारा होते हुए देखा होगा। कभी पूड़ी-सब्जी का भंडारा होते देखा होगा तो कभी सिर्फ खीर का भंडारा देखा होगा। कभी पानी, चाय-बिस्किट, रूह अफजा आदि चीजों का भंडारा होते हुए देखा होगा और शायद खाया भी होगा। यह सब बहुत आम बात होती है लेकिन सोशल मीडिया पर वो चीजें वायरल होती हैं जो अनोखी होती हैं क्योंकि लोगों ने वैसा कुछ पहले नहीं देखा होता है और अभी एक ऐसे ही भंडारे का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने अलग-अलग भंडारे में लोगों को खाना खाते हुए तो खूब देखा होगा। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो भंडारा तो खाने की चीजों का ही होता है और यही देखा होगा मगर अब कुछ नया देखने को मिलेगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर भंडारा हो रहा है और इसमें लोगों को पूड़ी-सब्जी या फिर खीर नहीं बल्कि पौधे बांटे जा रहे हैं ताकि वो उसे लगा सकें और पर्यावरण की रक्षा कर पाएं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर lucknowofficials नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'एक अच्छी पहल लखनऊ।' वीडियो देकने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छी बात है, पेड़ लगाओ तापमान घटाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लखनऊ वालों की नई सोच, सलाम है आपको। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही अच्छा काम है ये। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो लखनऊ में ही संभव है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस लैपटॉप के आगे अंधेरा भी फेल हो जाएगा, Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

गोल्फ के बॉल में छोटे-छोटे गड्ढे क्यों होते हैं? खेलते होंगे मगर नहीं बता पाएंगे जवाब