1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी के घर में हुई सबसे अनोखी चोरी, Video देख आपको भी आएगी हंसी

इस आदमी के घर में हुई सबसे अनोखी चोरी, Video देख आपको भी आएगी हंसी

एक छोटे बच्चे ने एक आदमी से पूछा कि उसके घर में क्या चोरी हुई और उसका जवाब सुनने के बाद आप भी हंसने लगेंगे। लोगों ने भी जमकर रिएक्शन दिए हैं। आइए आपको सब बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@_YASHASWI_D वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां एक से एक अतरंगी और अनोखे वीडियो लोग पोस्ट करते हैं। कुछ लोग स्क्रिप्ट लिखकर वीडियो बनाते हैं तो कई बार खुद ही ऐसा कुछ दिख जाता है जो अतरंगी होता है। लोग इन सभी चीजों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर सोशल मीडिया की गलियों में सभी वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा रास्ते से जाती लड़की से पूछता है कि उनके घर में कभी चोरी हुई है? जब लड़की बोलती है कि हां एक बार चोरी हुई तो बच्चा पूछता है कि क्या चोरी हुआ। इसके बाद लड़की बोलती है, 'सामान चोरी कर लिया था और फोन चोरी कर लिया था।' इसके बाद वो पास में खड़े आदमी से पूछता है कि उनके घर में क्या-क्या चोरी हुई तो वो आदमी बोलता है कि उसके घर में दारू की बोतल चोरी हो गई। इसी जवाब के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_Yashaswi_d नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आदमी बहुत सिंपल होते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- संपत्ति चोरी हुई लड़के की। दूसरे यूजर ने लिखा- हां लड़के को सिंपल ही होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- भारी नुकसान हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- दारू ज्यादा जरूरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसको पता भी है चोरी किसने की।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

जिंदगी में बस यही देखना बाकी रह गया था, ट्रेन में ही लड़के ने भर दी लड़की की मांग, देखें Video

गलत जगह पर गलत हरकत कर दी! लड़के का Video देख आपको आ जाएगी हंसी, लोगों ने किया रिएक्ट