1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आप भी बीवी से परेशान हैं! दीवार पर लगे पोस्टर को शख्स ने किया फॉलो, अंत में क्या हुआ आप खुद देखें

क्या आप भी बीवी से परेशान हैं! दीवार पर लगे पोस्टर को शख्स ने किया फॉलो, अंत में क्या हुआ आप खुद देखें

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपने पहले नहीं देखा होगा। यह वीडियो मजाकिया है या फिर विज्ञापन का है, यह तो स्पष्ट नहीं है मगर मजेदार जरूर है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज का दौर सोशल मीडिया का चल रहा है। आपको लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन मिल जाएंगे और अब स्मार्ट फोन है तो फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना, कोई बड़ी बात तो नहीं है। आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव मिल जाएगा। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं, तो फिर आपने भी उन सभी पोस्ट को देखे होंगे जो वायरल होते हैं। हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बाइक पर जाते एक शख्स की नजर दीवार पर लगे एक पोस्टर पर पड़ती है जिस पर लिखा था, 'क्या आप भी बीवी से परेशान हैं?' उसके नीचे तीर का निशान बना था। उसे फॉलो करते हुए आदमी आगे जाता है तो दूसरे पोस्टर पर लिखा था, 'क्या डेली के किच-किच से आप भी परेशान हैं?' उसके आगे जब वो जाता है तो तीसरा पोस्टर दिखता है जिसमें लिखा था, 'इसका बस एक ही उपाय है।' वो आदमी वो पढ़कर आगे बढ़ता है जहां चौथा पोस्टर लगा था और उस पर लिखा था, 'तो आइए 2 पैग मारते हैं और सब भूल जाते हैं।' उसके नीचे बार की तरफ का निशान बना था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो कब और कहां का है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है मगर वायरल हो रहा है। वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @pb3060 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा मनभावन विज्ञापन कौन बनाता है भाई? सच में।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई गलत आदमी का पैर टूट गया! लड़के की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

अरे चचा तो बदमाश बनने की कोशिश कर रहे हैं, Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स