1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देख American Tourister वाले भी सदमे में चले जाएंगे, एक बार आप भी देखें वायरल फोटो

ये देख American Tourister वाले भी सदमे में चले जाएंगे, एक बार आप भी देखें वायरल फोटो

अभी सोशल मीडिया पर एक बैग की फोटो खूब वायरल हो रही है। उस फोटो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे और सोचने लगेंगे कि ऐसा अनोखा कारनामा किसने ही किया होगा। आइए आपको वायरल फोटो के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह फोटो

आज के समय में लगभग सभी फेमस ब्रांड के आउटलेट हमारे देश में खुले हुए हैं। कुछ आउटलेट कम हैं तो कुछ बहुत ज्यादा हैं। लोग वहां जाकर उन बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट बहुत ही आराम से खरीद लेते हैं लेकिन वहीं आप जब लोकल मार्केट में जाएंगे तो आपको उन्हीं ब्रांड के नाम पर बने कॉपी भी देखने को मिलते हैं। उन कॉपी किए प्रोडक्ट्स के नाम बहुत ही ज्यादा यूनिक होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब तक Adidas के कई कॉपी देखे होंगे जिनके नाम भी काफी फनी रहे होंगे। अब कुछ नया देखने का समय आ गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

आप सभी लोगों को American Tourister बैग के बारे में तो सुना ही होगा। इस कंपनी का कोई न कोई बैग आपने कभी न कभी तो इस्तेमाल किया ही होगा। अगर इस्तेमाल नहीं भी किया है तो किसी को करते हुए देखा होगा और वो भी नहीं तो टीवी पर एड तो देखा ही होगा। अभी सोशल मीडिया पर इसके एक कॉपी की फोटो काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर एक बैग की फोटो वायरल हो रही है और उस बैग पर 'Bihar Tourister' लिखा हुआ है। जी हां, यही वो नाम है जिसके कारण फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए हंसने वाली इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अमेरिका क्या कहता था?' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 17 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो को देखने के बाद कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन ही दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी ने तो इतिहास ही रच दिया, सिर्फ 180 मीटर के लिए बुक की ओला बाइक, वजह जान आ जाएगी हंसी

कुत्ते के पीछे पड़ा था बाघ, कुछ ही देर बाद हो गया यह कांड, वन विभाग को करना पड़ा रेस्क्यू