1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नहीं देखा होगा ऐसा चोर और ना ही ऐसी चोरी! बियर शॉप में काउंटर विंडो से अंदर घुसकर चोर ने गल्ले से चुराए 25000 रुपए

नहीं देखा होगा ऐसा चोर और ना ही ऐसी चोरी! बियर शॉप में काउंटर विंडो से अंदर घुसकर चोर ने गल्ले से चुराए 25000 रुपए

नागपुर में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है, जहां एक चोर के चोरी करने के तरीके ने सबको हैरत में डाल दिया। चोरी की यह घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बियर बार में चोरी करते चोर का CCTV फुटेज- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बियर बार में चोरी करते चोर का CCTV फुटेज

चोरी की घटनाओं के तमाम CCTV वीडियो सामने आते रहते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में हुई एक ऐसी चोरी का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों की आँखें फटी की फटी रह गईं। चोरी की यह घटना नागपुर के वाठोड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत रमाश्री बियर बार में घटी। जहां 6 जून की मध्यरात्रि को चोर बियर शॉप में काउंटर खिड़की से अंदर घुसकर दुकान में रखे 25 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी की वारदात का यह वीडियो दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

चोरी का CCTV फुटेज आया सामने

वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर बियर शॉप में अपने लचीले शरीर के साथ काउंटर खिड़की से होते हुए अंदर घुसता है और वहां रखे पैसों को चुरा लेता है। चोरी की इस घटना के बारे में जब पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस के लिए भी यह सवाल बन गया कि आखिर दुकान में रखे कैश की चोरी हुई कैसे? जब पुलिस ने बियर शॉप का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो देखा कि 20 वर्षीय शेख राजा उर्फ शेख बाबा नाम का चोर लोहे की जाली से गुजरते हुए अंदर घुस रहा है, जहां से आमतौर पर ग्राहकों को बियर की बोतल दी जाती है। शेख राजा उर्फ शेख बाबा ने उसी संकरी जगह से अंदर घुसकर काउंटर के भीतर रखे 25 हजार रुपये चुरा लिए थे।

पुलिस ने चोर को पकड़ा

तकनीकी जांच की मदद से पुलिस चोर तक पहुंचने में कामयाब रही। उसने न सिर्फ इस चोरी की बात कबूल की बल्कि जांच में यह भी सामने आया कि उसने अमरावती से कुछ दोपहिया वाहन भी चुराए हैं। वाठोडा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर हरीश बोराडे़ ने इंडिया टीवी से बात करते हुए बताया कि, "चोरी की यह घटना 6 जून देर रात की है। हमने बियर शॉप में लगे CCTV की मदद से आरोपी को पकड़ा है। आरोपी शेख राजा मूलतः अमरावती का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले वह अपने परिवार के साथ नागपुर आया था। संकरी जगह से घुसकर चोरी करने में यह चोर माहिर है।" नागपुर के वाठोडा पुलिस थाने में शेख राजा उर्फ शेख बाबा के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:

मेकअप धोया, दूल्हा रोया! शादी में दुल्हन की रंगाई-पोताई देख हैरान रह गए लोग, चेहरे और हाथ की रंगत बिल्कुल अलग-अलग

मंदिर के बाहर बीवी के पैर पड़ रहा था शख्स, दादी ने देखा तो लगाई फटकार, बोलीं- 'सारी बुद्धि खत्म हो गई तेरी...'