A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में सफर कर रही इस लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने देखा तो जमकर किया कमेंट

ट्रेन में सफर कर रही इस लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने देखा तो जमकर किया कमेंट

ट्रेन में सफर कर रही एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोगों ने अपने कमेंट्स से पूरा कमेंट बॉक्स भर दिया।

ट्रेन में सफर कर रही लड़की- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ट्रेन में सफर कर रही लड़की

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल में ही ट्रेन में सफर कर रही एक लड़की का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद पब्लिक का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। वीडियो में एक खूबसूरत सी लड़की को ट्रेन के अपर बर्थ पर लेटे हुए देखा जा सकता है। जबकि उसके सामने वाले बर्थ पर एक लड़का बैठा हुआ है और उसका वीडियो अपने फोन के कैमरे में कैद कर रहा है। इधर, लड़की भी लगातार नैनों से बाण चलाए जा रही है। बात सिर्फ नैन मटक्के तक ही नहीं रह गई थी। खेल उसके आगे भी बढ़ चुका था। 

नैन मटक्का करते कटा ट्रेन का सफर

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़का अपने पैरों को अपने सामने वाले बर्थ पर रखे हुए है। जहां लड़की उसके पैरों को अपने पैरों से सहला रही है। लड़का लगातार उसका वीडियो बनाए जा रहा है। लड़की कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रही है और लड़के से आंखें चार कर रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @trollcasmic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखी अपने दिल की बात

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट्स की भी बौछार होने लगी। जहां एक यूजर ने वीडियो देख कमेंट करते हुए लिखा- वाह! क्या सीन है। दूसरे ने लिखा- सामने वाले लड़के का टिकट का पूरा पैसा वसूल हो गया। तीसरे ने लिखा- काश! मुझे मिल जाए ऐसी लड़की तो जीवन का सफर भी ऐसे ही खुशी-खुशी कट जाएगा। चौथे ने लिखा- इनके लिए मैं क्यों खुश हो रहा हूं। पांचवें ने लिखा- ट्रेन में मुझे ऐसी कोई लड़की क्यों नहीं मिलती, हमेशा चचा लोगों का ही सामना करना पड़ता है। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई टीम का फुल ऐंड फाइनल करने मैदान में उतरे किंग कोहली ने मैच शुरू होते ही बना दिया माहौल

क्रिएटिविटी देख रहे बिहार पुलिस की, ट्रेविस हेड के निपटारे के साथ-साथ लोगों को दे दी जीवन की सबसे बड़ी सीख