1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्रिएटिविटी देख रहे बिहार पुलिस की, ट्रेविस हेड के निपटारे के साथ-साथ लोगों को दे दी जीवन की सबसे बड़ी सीख

क्रिएटिविटी देख रहे बिहार पुलिस की, ट्रेविस हेड के निपटारे के साथ-साथ लोगों को दे दी जीवन की सबसे बड़ी सीख

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 04, 2025 07:35 pm IST,  Updated : Mar 04, 2025 07:36 pm IST

ट्रेविस हेड के विकेट को लेकर बिहार पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें बिहार पुलिस ने ट्रेविस हेड के विकेट के साथ-साथ लोगों के जीवन के विकेट के बारे में भी बात कर दी।

ट्रेविस हेड को लेकर बिहार पुलिस ने किया पोस्ट- India TV Hindi
ट्रेविस हेड को लेकर बिहार पुलिस ने किया पोस्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

ICC Champions Trophy 2025 के तहत हो रहे पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। मैच से पहले टीम इंडिया के लिए जो सबसे बड़ा सिर दर्द था, वह ट्रेविस हेड का विकेट था। अगर ट्रेविस हेड टिक जाते तो टीम इंडिया की हालत बहुत खराब हो जाती। लेकिन गनीमत रही कि ट्रेविस हेड 39 रन पर ही आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। इधर, मैच से पहले ही बिहार पुलिस ने ट्रेविस हेड को लेकर बहुत बड़ी बात कर दी थी। हालांकि उनकी बात बिल्कुल सोलह आने सच निकली। 

बिहार पुलिस का पोस्ट सोशल मीडिया

दरअसल, बिहार पुलिस ने मैच से पहले अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया था। जिसमें उसने पब्लिक को हेलमेट के प्रति जागरूक करते हुए एक खास संदेश दिया था। बिहार पुलिस ने अपने पोस्ट में ट्रेविस हेड की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- "Dear Riders Travis Head की नहीं आप अपने हेड की चिंता करें।" इस पोस्ट के कैप्शन में बिहार पुलिस ने लिखा- "Team India के गेंदबाजों ने तो Travis Head से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। इसलिए सफर के दौरान आप अपने हेड की चिंता करें और बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं।"

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया की टीम 264 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।  हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही लेकिन जब पिच पर ट्रेविस हेड ने रनों की बौछार करनी शुरू की तो टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय जनता भी घबरा गई। लेकिन गनीमत रही कि इस मैच को खतरे के मुंह से बाहर निकालने वाले वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को 39 रन पर ही वापस पवेलियन भेज दिया। ट्रेविस हेड के आउट होते ही  टीम इंडिया के साथ-साथ दर्शकों का भी हेडेक कम हो गया। ट्रेविस हेड वरुण चक्रवर्ती के गेंद पर कैच थमाकर अपना विकेट गंवा बैठे थे।

ये भी पढ़ें:

बड़े ही दुख के साथ हंसना पड़ रहा है! बारात लेकर आए दूल्हे की हुई पिटाई, Video देख आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

भांग को हल्के में ले रहा था फिरंगी, गटागट पी गया ठंडाई से भरा ग्लास, चढ़ा ऐसा नशा कि पहुंच गया अस्पताल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।