सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय भी बिताते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे यूनिक वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो ऐसे भी रहे होंगे जो अपने यूनिक कंटेंट के कारण वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है। कभी ड्रामे का वीडियो वायरल होता है तो कभी कुछ और ही वीडियो में देखने को मिल जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा ट्रक के अंदर ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ है और वहीं दूसरी तरफ एक महिला बैठे हुई है। वो महिला वीडियो बनाते हुए अपनी कुछ बात बता रही है। वो कहती है, 'मेरे पापा, मेरे नाना लोग मुझे घर से बाहर नहीं निकलने दिया करते थे। हमको घूमने का इतना शौक था न दोस्तों, इतना शौक था कि मैंने ट्रक ड्राइवर से शादी कर ली। अब जहां-जहां ये जाते हैं, वहां-वहां मैं जाती हूं और पूरी दुनिया घूम रही हूं।' महिला की इसी बात के कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Redd_flaggg नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डिग्री की वैल्यू घट रही है और ट्रक ड्राइवर की वैल्यू बढ़ रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई हर रोज तुम लोग पेशा बदलवाने में लगे हो। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है अब ड्राइविंग स्कूल ही ज्वाइन करना पड़ेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे तो घुमाने वाली चाहिए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये देखो लोग कैसे-कैसे रील बना रहे है, Video देख हंसी और हैरानी दोनों होगी
लड़के ने खड़े-खड़े इतने लोगों को बेवकूफ बना दिया, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी