1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया पर एक हादसे का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक स्टार्ट करने के चक्कर में अपने शरीर का कोना-कोना तोड़वा लेता है।

बाइक उछलकर नीचे जा गिरी- India TV Hindi
Image Source : X/@ARHANTT_PVT बाइक उछलकर नीचे जा गिरी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक युवक अपनी मोटरसाइकिल को डबल स्टैंड पर खड़ा करके स्टार्ट करने की कोशिश करता है, लेकिन बाइक अचानक से उछली, कूदी और धड़ाम से नीचे जा गिरी और फिर युवक को चोट लग गई। युवक को चोट तो लगी सो लगी, लेकिन जो सबसे ज्यादा वायरल हुआ, वो है इस वाकये का मजेदार अंदाज, जहां युवक ने सोचा कि क्यों न अपनी चमचमाती मोटरसाइकिल को डबल स्टैंड पर खड़ा करके स्टार्ट किया जाए। अब ये तो कोई रॉकेट साइंस नहीं था, लेकिन बाइक को शायद अभी कोई एक्शन नहीं करना था।

बाइक स्टार्ट होते ही बन गई उड़न खटोला

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक पर बड़े शान से सवार है। जैसे ही वह बाइक की स्टार्ट बटन को दबाता है, वैसे ही बाइक ने पूरी स्क्रिप्ट ही पलट दी। युवक के बाइक स्टार्ट करते ही बाइक ने ऐसा रिएक्शन दिया जैसे किसी ने उसे स्टंट करने को कहा हो। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक डबल स्टैंड पर टिकी थी, लेकिन अचानक उसने 'जंपिंग जैक' मोड ऑन कर लिया। पहले तो वह थोड़ी हिली-डुली, फिर एकदम से उछलकर हवा में लहराई और धड़ाम से ज़मीन पर आ गिरी। युवक नीचे गिरते ही हक्का-बक्का रह गया। बाइक के इस स्टंट से युवक को हल्की-फुल्की चोट भी लग गई और वह कराह कर नीचे ही बैठा रहा।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने युवक के खूब मजे लिए

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर@Arhantt_pvt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, वैसे ही इस वीडियो पर कमेंट्स का तूफान आ गया। लोग इस वीडियो को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। कोई लिख रहा है, "भाई, बाइक को स्टार्ट करने से पहले पूजा कर लेता।" तो कोई कमेंट कर रहा है, "ये बाइक तो स्टंटमैन बनने की ट्रेनिंग ले रही थी।" कुछ लोग तो युवक के हौसले की तारीफ भी कर रहे हैं कि भाई ने इतना सब होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'पापा पुलिस में हैं, गोली मार दूंगा', टीचर ने दिया होमवर्क तो बच्चे ने धमकाया, क्लास के 'लिटिल डॉन' का Video वायरल

पेट्रोल पंप पर सफाई कर रही महिला को कार ने कुचला, रूह कंपा देगा यह वायरल Video