1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतने आलसी लोग भी हैं इस दुनिया में, फ्रिज का हाल देख आपके भी उड़ेंगे होश, देखें Video

इतने आलसी लोग भी हैं इस दुनिया में, फ्रिज का हाल देख आपके भी उड़ेंगे होश, देखें Video

सोशल मीडिया पर आज एक ऐसा वीडियो नजर आया है जिसे देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे। वीडियो में नजर आ रहे फ्रिज की हालत आपने पहले शायद ही कभी देखी होगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि ये अपने यूजर्स को ऐसी चीजें भी दिखा देता है जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की होती है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और हमारी तरह आप भी दिन में कुछ समय तो स्क्रोलिंग में बिताते ही होंगे। अपने डेली लाइफ से बोर होकर हर इंसान कुछ अलग देखना चाहता है और इसके लिए ही लोग सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगाते हैं। आपने वहां देखा होगा कि हर दिन ऐसे कुछ वीडियो दिख ही जाते हैं जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होता है। अभी भी एक फ्रिज के अंदर का नजारा एक वायरल वीडियो में दिखाई दिया। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप जब अपने घर का फ्रिज खोलते होंगे तो उसमें आपको पानी की बोतलें, सब्जी, हरी सब्जी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, दही आदी चीजें देखने को मिलती होंगी। मगर क्या आपने कभी किसी फ्रिज में पौधा उगते हुए देखा है? हैरान हो गए, मगर वायरल वीडियो में तो यही नजर आया है। वीडियो में नजर आता है कि फ्रिज में कोई अनाज या फिर कुछ और रखा हुआ है और उसे कई दिन तक किसी ने छेड़ा नहीं तो वो पहले अंकुरित हुआ और फिर धीरे-धीरे पौधा निकल गया। फ्रिज के अंदर पौधा पहली बार नजर आया और इसी कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर star_florals नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 63 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इको फ्रेंडली फ्रिज है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं इंडोर कल्टिवेशन। तीसरे यूजर ने लिखा- कभी कभी फ्रिज भी खोल लेना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो फ्रिज प्लांट है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भीख मांगने का तरीका भी अपडेट हो गया दोस्तों, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

ये बंदा तो जीतकर भी हार गया, वायरल Video देख आप भी कहेंगे यही बात