सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है और यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर दिन कुछ न कुछ वायरल देखने को मिल ही जाएगा। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फिर उनमें से ही कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा कुछ शायद ही आपने सोशल मीडिया पर पहले कभी देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
ऐसा कुछ सोशल मीडिया पर देखा है?
कई बार ऐसा होता है कि खाना बनाते समय या फिर कोई दुसरा काम करते हुए गैस खत्म हो जाता है और वो काम बीच में रुक जाता है। ऐसी स्थिति में लोग अपने पड़ोसियों से मदद लेते हैं। ऐसा ही किसी ने किया होगा जिसके बाद वीडियो बना। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला किचन में है और दूध को गर्म करने के बाद एक बर्तन में थोड़ा सा दूध अलग रही है। इस दौरान वीडियो बनाने वाली बेटी बोलती है, 'बगल वाली आंटी के घर में गैस खत्म हो गया। उन्होंने दूध दिया गर्म करने को। मेरी मम्मी एक पाव दूध उड़ा रही है। बोल रही है कि बोल देंगे, दूध गर्म करते-करते दूध जल गया।' ऐसा भी हो सकता है कि वीडियो को मजाकिया तौर पर बनाया गया हो।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म @Superoverr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'घपलेबाजी ऑन टॉप मित्तर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दूध गर्म करने का चार्ज ले रही है आंटी। दूसरे यूजर ने लिखा- पड़ोसी हमेशा खतरनाक रहते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- पड़ोसियों पर कभी भरोसा नहीं करना।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी को तुरंत कर्म का फल मिल गया! वायरल Video देख आपको होश उड़ना तो तय है
पापा ने तो अपनी परी को ही रोस्ट कर दिया, एक बार आप भी देखें मजेदार Video