हम लोग भारत में रहते हैं और भारत में रहने वाली एक बड़ी आबादी आज भी ट्रेन से सफर करती है। आप भी शायद ट्रेन से खूब सफर करते ही होंगे और अगर इतना सफर नहीं करते हैं तो भी आपने कभी न कभी ट्रेन से सफर तो किया ही होगा। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि हम अचानक ट्रेन की बात क्यों कर रहे हैं तो इसके पीछे एक कारण है। आज हम आपको ट्रेन से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि ट्रेन की बोगी और कोच, दोनों एक नहीं बल्कि अलग-अलग होते हैं। आप भी शायद दोनों को एक ही समझते होंगे तो आज आपकी गलत फहमी दूर हो जाएगी। आइए फिर आपको दोनों के बीच का अंतर बताते हैं।
ट्रेन का कोच क्या होता है?
आपको बता दें कि ट्रेन का कोच वो डिब्बा होता है जिसमें आप और दूसरे लोग सफर करते हैं। एक ट्रेन में अलग-अलग तरह के कोच होते हैं। ट्रेन के अंदर आपको जनरल कोच, स्लीपर कोच और AC कोच देखने को मिल जाता है। AC कोच भी तीन तरह के देखने को मिलते हैं जिसमें 1st, 2nd, 3rd AC देखने को मिलता है। इसके अलावा एसी चेयर कोच भी ट्रेन में होता है। आइए अब आपको बोगी के बारे में बताते हैं।
ट्रेन में बोगी किसे कहते हैं?
कई सारे लोगा या फिर बहुत सारे लोग कोच को ही बोगी समझते हैं और वो उसे ही बोगी बोलते भी हैं मगर ऐसा नहीं है। कोच और बोगी, दोनों अलग-अलग होता है। कोच के बारे में तो आपको बता दिया। आइए अब बोगी के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि ट्रेन की बोगी उसके पहियों के नीचे लगने वाले ढांचे को बोलते हैं। बोगी के ऊपर रेल के कोच टिके होते हैं और एक कोच में 2 बोगी लगी होती है। आपको बता दें कि एक बोगी में 4 या फिर 6 पहिए लगे होते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आठवां अजूबा कहीं यही तो नहीं, वायरल Video देख आप भी हंसने लगेंगे
दो दोस्तों की मस्ती पड़ी दोनों पर भारी, वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे