1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस देश में बेवकूफ लोगों की बिल्कुल कमी नहीं है, वायरल Video देख समझ जाएंगे सब कुछ

इस देश में बेवकूफ लोगों की बिल्कुल कमी नहीं है, वायरल Video देख समझ जाएंगे सब कुछ

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि यहां बेवकूफ लोगों कमी नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो को राजस्थान के टोंक का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने के सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अच्छा या फिर गलत होता दिखता है, लोग तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। इसके बाद वो वीडियो अगर लोगों का ध्यान खींच लेता है तो फिर वो वायरल हो जाता है और उस पर लोगों की प्रतिक्रिया भी खूब आती है। वीडियो में अच्छा दिखता है तो लोग तारीफ करते हैं और गलत दिखता है तो उसे ट्रोल करते हैं। कई बार वीडियो में गलत दिखने के बाद उस पर कार्रवाई भी हुई है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं, तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको समझ में आएगा कि यहां के काफी लोगों के पास दिमाग की बहुत कमी है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा दिखाता है कि डिवाइडर को पेंट किया जा रहा है। अब पेंट होगा तो वो जगह अच्छी दिखेगी लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते हैं। वीडियो में वो शख्स दिखाता है कि जहां-जहां पेंट हुआ है, वहां लोगों ने गुटका और पान खाकर थूका हुआ हो। ये लोग भले ही अपने घर को पूरी तरह से साफ रखते होंगे मगर सोसाइटी को और सड़क को साफ नहीं रहने देते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में बताया गया है कि यह मामला राजस्थान के टोंक का है जहां 15 मिनट में लोगों ने फ्रेश पेंट वाले रोड डिवाइडर को थूककर लाल कर दिया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये लोग नहीं सुधरेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- घर भी ऐसे ही हैं इनके ज्यादातर। तीसरे यूजर ने लिखा- लातों के भूत बातों से नहीं मानते।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जिम में शख्स ने किया ऐसा काम जिसे हंसी ही नहीं रुकेगी, Video हो रहा है वायरल

इंडिया के 100 रुपए में London में क्या मिल सकता है? Video में महिला ने बताया