आज के समय में तो हर किसी के पास फोन है और हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। आप भी अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया पर स्क्रोल करने पहुंच ही जाते होंगे। आप वहां तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे। कभी हंसी-मजाक का वीडियो दिखता होगा तो किसी वीडियों में घूमने वाली जगह के बारे में पता चलता होगा। कभी लोगों के जुगाड़ तो कभी कोई जनरल नॉलेज का वीडियो दिखता होगा। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर सब कुछ देखने को मिलता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक महिला 100 रुपए का नोट दिखाते हुए बोलती है कि इंडिया के 100 रुपए की लंदन में क्या वैल्यू है, आओ चेक करते हैं। इसके बाद वो एक सुपरमार्केट में जाती है। वो बताती है कि 100 रुपए की वैल्यू 0.8 पाउंड है। वहां अलग-अलग चीजें देखती हैं और बताती है कि वो 100 रुपए में 'चीज़ एंड अनियन सैंडविच, 500 ML पानी, ओरियो बिस्किट और पत्ता गोभी' भी नहीं खरीद सकती है क्योंकि इन तीनों चीजों की वैल्यू उससे ज्यादा है। इसके बाद वो अंत में बताती है कि उसे वहां सिर्फ गाजर ही खरीद सकती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर veggiewander नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 64 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गाजर हेल्थी है। दूसरे यूजर ने लिखा- चलो कुछ तो मिल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- हमारे यहां तो 7 पानी की बोतल आती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप इंडिया के साथ तुलना क्यों कर रहे हो, फिर आप सैलरी की तुलना क्यों नहीं कर रही हो।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
छोटी बहन का मजाक करना पड़ गया भारी, बड़ी बहन ने जो किया वो देख हंसी आ जाएगी
MS Dhoni और उनके नन्हे फैन का ये Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स