1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुद्धि से बड़ा कोई वरदान नहीं होता, अब आप ऊंट के इसी वायरल Video को देख लीजिए

बुद्धि से बड़ा कोई वरदान नहीं होता, अब आप ऊंट के इसी वायरल Video को देख लीजिए

एक ऊंट का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप वीडियो देखेंगे तो समझ जाएंगे कि जानवरों के पास भी कमाल की बुद्धि होती है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DISHARAJPUT24 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप सभी तरह के वीडियो और फोटो को देखते ही होंगे क्योंकि वो आपके टाइमलाइन पर आते ही होंगे। उन्हीं सब में से कुछ चीजें वायरल भी हो जाती हैं जो आपने भी देखे होंगे। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस और इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कई बार जानवरों के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और अभी एक जानवर का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वैसे तो कुछ बहुत कुछ नहीं है मगर जो भी है वो बताता है कि जानवरों के अंदर भी बुद्धि कम नहीं होती है। वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर पानी का नल लगा हुआ है। अब वहां एक ऊंट पानी पीने के लिए आया हुआ है और उसने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए मुंह से उस नल को खोल लिया। नल को खोलने के बाद वो पानी पीता हुआ नजर आ रहा है। किसी ने यह देखा तो उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DishaRajput24 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बुद्धि से बड़ा कोई वरदान नहीं होता हे, ऊंट ने खुद नल खोलकर आखिर पानी पा ही लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बुद्धि भगवान का दिया हुआ अनमोल उपहार है। दूसरे यूजर ने लिखा- बेजुबां भी आजकल बहुत होशियार होते जा रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- दिमाग तो हर प्राणी में होता है, कम हो या थोड़ा ज्यादा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस कीड़े को क्या नाम दूं? हरकत देख दंग हो जाएंगे आप, Video हो रहा है वायरल

कहां से लाते हैं लोग ऐसे जुगाड़ू दिमाग, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे दंग