1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में हुई नोटों की बारिश, उड़ाए गए इतने रुपए कि बटोरने वालों ने लगा दिया ढेर, देखें Video

शादी में हुई नोटों की बारिश, उड़ाए गए इतने रुपए कि बटोरने वालों ने लगा दिया ढेर, देखें Video

भारत में शादियां इस कदर महंगी होती जा रही हैं कि यह अब सिर्फ दो लोगों के मिलन का उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक स्थिति और धन के प्रदर्शन का मंच बन चुकी हैं। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया।

शादी में उड़ाए गए नोट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शादी में उड़ाए गए नोट

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े यूं तो कई वीडियो आपने देखे होंगे। कई दफा दूल्हा-दुल्हन को डांस करते हुए तो कई बार बेटी के लिए पिता को इमोशनल होते हुए। ऐसे भी वीडियो सामने आते हैं, जहां लोग शादी की खुशी के मौके पर नोटों की बारिश कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। जहां एक शादी समारोह में नोटों की बारिश की गई। पैसों को बेतहाशा उड़ाया गया। शादी पर इतने रुपए उड़ाए गए कि बटोरने वालों ने नोटों का ढेर लगा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि समाज में दिखावे और पैसे की बर्बादी किस हद तक सही है। 

शादी में उड़ाए गए नोट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह स्थल पर टेंट लगा हुआ है। नोटों की बारिश की जा रही है। जमीन पर 100, 200 और 500 रुपये के नोट ऐसे बिखरे पड़े हैं जैसे कोई कचरा हो। वहीं, कुछ लोगों को उन नोटों को लूटते देखा जा सकता है। लोगों दौड़-दौड़कर नोटों का ढेर लगाए जा रहे हैं। देखने से ऐसा लग रहा था जैसे मानो किसी राजा-महाराजा के यहां शादी हो। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Moodi_kanya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

वायरल वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ लोग इस घटना को शादी की खुशी में इसे भव्यता का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ ने इसे फिजूलखर्ची करार दिया। वीडियो पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ऐसी शादी में कोई हमें क्यों नहीं बुलाता?" दूसरे ने लिखा- "इतने रुपयों से चार गरीब लड़कियों की शादी हो सकती थी। लेकिन लोग पैसा उड़ा देंगे पर किसी की मदद नहीं करेंगे।" तीसरे ने लिखा- लोगों का यह दिखावा समाज में गलत उदाहरण पेश कर रहा है। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर भारत में हो रही महंगी शादियों पर अपनी चिंता जाहिर की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पकड़ा गया पापा की परी का बाबूलाल, फोन पर चल रही प्राइवेट बातें मां ने सुनी, फिर जो हुआ...

कितनी भोली हैं ये भाभियां! एस्केलेटर पर चढ़ने-उतरने की कला देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट