A
Hindi News वायरल न्‍यूज ये घर किसी ताबूत से कम नहीं हैं, देखते ही होने लगेगी घुटन, किराया तो होश ही उड़ा देगा

ये घर किसी ताबूत से कम नहीं हैं, देखते ही होने लगेगी घुटन, किराया तो होश ही उड़ा देगा

सोचिए कि आपको एक ऐसा घर दिखाया जाए जो किसी ताबूत जैसा छोटा हो और वहां आपको रहने के लिए कह दिया जाए तो फिर आपका रिएक्शन कैसा होगा? जाहिर सी बात है कि आप मना कर देंगे मगर कुछ लोग ऐसे ही घरों में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : YOUTUBE/RUHI CENET DOCUMENTARIES प्रतीकात्मक फोटो

हर इंसान का एक ही सपना होता है कि वो जहां रहता और काम करता है, वहां पर उसका अपना एक घर जरूर हो। भले ही उनके गांवों में घर होते हैं लेकिन हर इंसान वहां एक घर जरूर लेना चाहता है, जहां वो रहकर काम करता है। घर सिर्फ एक इमारत नहीं बल्कि लोगों के लिए एक सुकून होता है मगर हर किसी को यह सुकून नहीं मिलता है। कम पैसा होने के कारण वो किराए पर ही रहते हैं लेकिन आपको आज हम जिस जगह के बारे में बताने वाले हैं, वहां के कमरे देखकर किराए पर रहने वाले कई लोग खुद को किस्मत वाला समझेंगे।

कहां हैं ऐसे ताबूत जैसे घर?

हम जिन ताबूत जैसे घरों की बात कर रहे हैं वो हॉन्ग कॉन्ग में हैं और इन्हें 'कॉफिन होम्स' के नाम से भी जाना जाता है। यहां के कई सारे इमारतों में कमरे इतने छोटे हैं कि उसमें बस एक बिस्तर ही लग सकता है और बिस्तर पर लेटने के बाद आप अपने हाथ को अच्छे से फैला तक नहीं सकते हैं। कई कमरों में तो कोई सही से लेट भी नहीं सकता है। ये कॉफिम होम्स 16 स्क्वायर फीट के होते हैं। जिन लोगों के पास पैसों की दिक्कत होती हैं, उन्हें ऐसे ही घरों में गुजारा करना पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 लाख से भी अधिक लोग ऐसे ही सबडिवाइडेड घरों रहते हैं। आपको बता दें कि ये कॉफिन होम्स ऐसे ही डिजाइन में नहीं बने थे। दरअसल लोगों की संख्या बढ़ने के बाद एक ही फ्लोर को दो हिस्सों में और एक ही कमरे को कई हिस्सों में बांट दिया गया जिसके बाद ये ऐसे ताबूत जैसे कमरे बन गए।

आपको बता दें कि हाल ही में एक यूट्यूबर Ruhi Cenet ने यहां जाकर इस पर एक वीडियो बनाया और अपने चैनल पर पोस्ट किया। उस वीडियो में दिख रहा है कि कमरे कितने छोटे हैं और उसी छोटे से कमरे में वो लोग सोते भी हैं, बैठते भी हैं, खाना भी बनाते हैं क्योंकि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कई कमरों में तो दो-दो लोग रहते दिखे जो कपल हैं। इन कमरों में हवा और सूरज की किरणें तो भूल ही जाइए। आइए अब आपको इन ताबूत जैसे कमरों का किराया बताते हैं। वहां रहने वाले लोगों का महीने का किराया 230 डॉलर से लेकर 450 डॉलर तक चला जाता है जो भारतीय मुद्रा में ये 20 हजार से 45 हजार तक होता है। अब आप उस यूट्यूबर का वीडियो देखिए।

यहां देखें वह वीडियो

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

काम और रील में संतुलन बनाना कोई इस महिला से सीखे, Video हो रहा है वायरल

शख्स ने एक छोटे बच्चे को पिलाई सिगरेट, Video देख सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा आपका गुस्सा