सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ऐसे वीडियो दिखते हैं जो लोगों का मनोरंजन करते हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फनी वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी मजे लेते हैं। इसके बाद कुछ लोगों की अतरंगी हरकतें और अजीब के भी वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो कभी-कभी दिख जाते हैं कि इंसान अपने गुस्से को कंट्रोल कर ही नहीं पाता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाएंगा। आइए उसके बारे में बताते हैं।
कई सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें सिगरेट और बीयर पीने की आदत होती है। वैसे तो यह सेहत के लिए पूरी तरह से हानिकारक होती है मगर फिर भी लोग पीते हैं। खैर यह उनकी अपनी पसंद होती है लेकिन हर कोई बच्चों को इन चीजों से दूर रखते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें इसका उल्टा देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा बाइक पर बैठा हुआ है और सिगरेट पी रहा है। वो वही सिगरेट बच्चे को भी पिला रहा है। दोनों के पास एक-एक कैन भी जिसे एनर्जी ड्रिंक बताया जा रहा है। एक बार आप खुद वायरल हो रहे वीडियो को देखिए।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'एक आदमी बच्चे को एनर्जी ड्रिंक और सिगरेट देते हुए दिखा। बाइक का रजिस्ट्रेशन RJ25 SS 8392 साफ दिख रहा है।' वीडियो देखने के एक यूजर ने लिखा- इसे गिरफ्तार करो। दूसरे यूजर ने लिखा- बस कुछ व्यूज और लाइक के लिए ये बच्चे का भविष्य बिगाड़ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- आप अपने बच्चों को ऐसे छपरियों से दूर रखें। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे छपरी रील के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इसके आगे तो जुगाड़ भी नतमस्तक हो जाएगा, आप भी देखिए ऐसा क्या किया
ऑनलाइन चालान से बचने के लिए बंदे ने दौड़ाया दिमाग, Video हो रहा है वायरल
संपादक की पसंद