1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये लोग तो डर को भी डरा सकते हैं, वायरल Video देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

ये लोग तो डर को भी डरा सकते हैं, वायरल Video देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

इमारत, पुल आदि बनाने वाले कुछ मजदूरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप एक बार देख लेंगे तो आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। उनकी हरकत देखकर आप भी पूछ बैठेंगे कि क्यों भाई तुम्हें डर नहीं लगता है क्या।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा कोई भी पहले नहीं लगा सकता है और हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। कभी मजाकिया वीडियो मिलता है तो कभी हैरान कर देने वाला जुगाड़ का वीडियो नजर आता है। कभी गजब को पोस्टर्स के पोस्ट दिखते हैं तो कभी कुछ और नजर आता है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक पुल के नीचे कुछ काम किया जाना है। इसके लिए मजदूर तैयारी कर रहे हैं। आप सभी ने देखा होगा कि इसके लिए लकड़ी की बल्लियां लगाई जाती हैं मगर यहां पर लोहे के आइटम्स का इस्तेमाल हो रहा है। वो काफी ऊंचाई तक आ गए हैं और वहां पर ऐसे चल रहे हैं जैसे वो जमीन के ऊपर चल रहे हो। उनकी आंखों में जरा सा भी डर नहीं है। इसका उन्हीं के एक साथी ने वीडियो बनाया जो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर just_crazy_thingss नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर इस तरह करना किसी भी तरह से सही नहीं है क्योंकि अगर पैर जरा सा भी फिसला तो इंसान सीधे नीचे गिरेगा और उसकी जान भी जा सकती है। वीडियो पर एक यूजर का कमेंट लगा हुआ है जिसमें लिखा है, 'डर कह रहा होगा कि मुझे घर जाना है।'

ये भी पढ़ें-

ऋतिक रोशन की दूर की मौसी! आंटी का डांस देख लोग ले रहे हैं मजे, कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

ये देखो बुलडोजर वाली बारात, दूल्हा-दुल्हन की कार के पीछे JCB की लंबी लाइन, Video वायरल