इस दुनिया में जितनी भी अनोखी चीजें होती हैं, वो सोशल मीडिया की जनता की आंखों से ज्यादा दिन के लिए दूर नहीं रह पाती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें अनोखी घटनाएं या फिर चीजें होते हुए देखी होंगी। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें भी कुछ अलग देखने को मिलेगा। अभी एक अनूठी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस बारात के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक अनोखी बारात जाते हुए नजर आ रही है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि आगे एक कार चल रही है जो सजी हुई है। जाहिर सी बात है कि यह दूल्हे का कार होगी। मगर उस कार के पीछे कोई दूसरी गाड़ी नहीं बल्कि बुलडोजर है और वो भी एक या दो बुलडो़र नहीं है। जितने दूर तक नजर जा रही है, उतने दूर तक बुलडोजर ही नजर आ रहा है। यही कारण है कि जिसने बारात को अनोखा बनाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kkyadava नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए शख्स ने यूपी और झांसी के हैशटैग लगाए हैं तो यह वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी का हो सकता है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह भी खूब रही, बुलडोजर की बारात। तेज आवाज में DJ पर बजता म्यूजिक, पीछे-पीछे कार में दूल्हा-दुल्हन और उनके पीछे बुलडोजर की लंबी लाइन।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।
ये भी पढ़ें-
एक टोपी ने सांप से बचाई जान, Video देख आप बंदे की किस्मत की करेंगे तारीफ
कबड्डी मैच के दौरान लड़की के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, देखें वायरल हो रहा Video