1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कबड्डी मैच के दौरान लड़की के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, देखें वायरल हो रहा Video

कबड्डी मैच के दौरान लड़की के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, देखें वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 24, 2025 06:08 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 06:08 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़कियों की दो टीमें कबड्डी खेलते हुए नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक लड़की के साथ जो होता है, उसे देखकर आपको भी उसका दर्द महसूस होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
कबड्डी के दौरान लड़की के साथ हुआ हादसा Image Source : SOCIAL MEDIA

आज कल सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है और हर कोई किसी ना किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको मिल ही जाएगा। कुछ लोग ही ऐसे हैं जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर रहना अच्छा लगता है वरना आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर हैं। आप भी होंगे और हर दिन वायरल वीडियो भी देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है। कभी फनी वीडियो वायरल होता है तो अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल हो जाता है। मगर अभी इन सभी से हटके वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़कियों की दो टीमों के बीच में कबड्डी का मैच हो रहा है। केरल की टीम की तरफ से खेल रही एक लड़की रेड मारने जाती है। इस दौरान सामने वाली टीम की लड़कियां उसे पकड़ लेती हैं और बाहर करने की कोशिश करती है। इसी दौरान उसके पैर काफी वाइड एंगल में थे और उसी कारण उसके एक पैर में बहुत ज्यादा चोट लग जाती है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे उसका पैर घुटने के पास से टूट गया है। इस दौरान लड़की काफी जोर से चिल्लाते हुए नजर आती है। वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे काफी दर्द हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Dank_jetha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये देख कर तो दर्द भी ऑनलाइन हुआ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे खेल खेलने ही नहीं चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ये तो बहुत बुरा हुआ भाई के साथ। तीसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा दर्द हुआ होगा। चौथे यूजर ने लिखा- दर्द तो फील हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

फातिमा द ड्रिफ्टर! रिक्शा चलाते हुए लड़की ने किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल

इस खूबसूरत लड़की ने Video में पूछी ऐसी बात कि हो गई वायरल, लोगों ने भी जमकर किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।