सोशल मीडिया की दुनिया बहुत अलग है और अनोखी है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने तमाम तरह के वीडियो देखे ही होंगे। आपने कॉमेडी और डार्क कॉमेडी के भी वीडियो देखे ही होंगे मगर शायद ही आपने कभी सोचा होगा किसी डिटर्जेंट पाउडर का प्रचार भी डार्क तरीके से किया जा सकता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और माथा भी पकड़ लेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
ऐसा डार्क प्रचार कौन करता है?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी स्कूल का मालूम पड़ता है। स्टेज पर एक लड़की खड़ी है जिसके हाथ में किसी कंपनी का डिटर्जेंट पाउडर है मगर उसका नाम नहीं पता चल रहा है। लड़की के पास में वाशिंग मशीन का बॉक्स रखा हुआ है। उसके अंदर एक बच्चा खड़ा है जो सांवले रंग का है। लड़की बच्चे को गोल घुमाती है और नीचे बैठाकर उस पर पाउडर गिराती है। कुछ देर अपने हाथ को घुमाने को बाद एक दूसरे बच्चे को बाहर निकालती है जो गोरा होता है। इस तरह लड़की ने डिजर्टेंट पाउडर का डार्क तरीके से प्रचार किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AsurOfficial_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतनी बुरी बेइज्जती।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना भी डैंक प्रचार नहीं करना था। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या यह रेसिज्म नहीं है? तीसरे यूजर ने लिखा- इनको जेल में डालो। चौथे यूजर ने लिखा- हद हो गई है वैसे। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतनी बेइज्जती नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-