1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिसके रंग में विदेशी भी रंग जाए वो शहर है बनारस, तंग गलियों से गुजर रहे बारात में विदेशियों ने जमकर लगाए ठुमके

जिसके रंग में विदेशी भी रंग जाए वो शहर है बनारस, तंग गलियों से गुजर रहे बारात में विदेशियों ने जमकर लगाए ठुमके

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 24, 2025 02:05 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 02:05 pm IST

बारात में अगर डीजे की लाउड म्यूजिक बज रही हो तो हर कोई उस पर डांस करने के लिए मजबूर हो जाता है। बनारस के इस शादी में निकले बारात में कुछ विदेशी भी DJ बीट पर खुद को नाचने से रोक नहीं पाएं।

बारात में डांस करते विदेशी- India TV Hindi
बारात में डांस करते विदेशी Image Source : SOCIAL MEDIA

बनारस एक ऐसा शहर है, जहां भीड़-भाड़ और तंग गलियों में भी आपको एक अलग ही सुकून मिलेगा। भारत की संस्कृति और विरासत को समेटे इस शहर में हजारों विदेशी पर्यटक हर साल यहां घूमने आते हैं। उनके बनारस आने के बाद उन्हें भी इस बात का पता नहीं चलता कि वे कब यहां के देसी रंग में रंग गए। इस बात को साबित करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक तंग गली से गुजर रही बारात में विदेशी डांस करते हुए नजर आएं।

बारातियों के साथ विदेशियों ने खूब लगाए ठुमके

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारात गुजर रही है। मेहमान और रिश्तेदार बारात के पीछे-पीछे DJ बीट पर डांस करते चल रहे हैं। इस दौरान बारात को वहां से गुजरता देख कुछ विदेशी पर्यटकों में भी जोश आ गया और वे बारातियों के साथ डांस करने लगे। बारात में मौजूद लोग दिल खोलकर उनका स्वागत करते नजर आएं और उनके साथ खूब डांस करने लगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदेशी पर्यटक इस देसी शादी में बारातियों के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। 

"ई बनारस हव गुरु" 

वायरल हो रहे इस वीडियो को बनारस का बताया जा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kashi_wala65 नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- गुरु ई बनारस हव। दूसरे ने लिखा- जहां पवन सिंह का गाना बजता है, वहां हर इंसान डांस करने से अपने आपको रोक नहीं पाता, ये तो विदेशी हैं। तीसरे ने लिखा- विदेशी लोग जिदंगी जिते है काटते नहीं। 

ये भी पढ़ें:

स्पाइडर मैन के भी पापा निकले ये शैतान बच्चे, छत से कूद बिजली के खंभे से सरकते दिखे

'कोहली को ऐसा नहीं करना चाहिए था, रुला दिया न बेचारी को', पाकिस्तान की हार से टूटा इस लड़की का दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।