1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फातिमा द ड्रिफ्टर! रिक्शा चलाते हुए लड़की ने किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल

फातिमा द ड्रिफ्टर! रिक्शा चलाते हुए लड़की ने किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 24, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 04:46 pm IST

ई-रिक्शा चलाती हुए एक लड़की का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपके दिमाग में एक ही लाइन आएगा कि ये छोरी किसी छोरे से कम है के।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की ने ई-रिक्शा में किया स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन न जानें कितने ही लोग अलग-अलग वीडियो को अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। उन्हीं सभी वीडियो में से कुछ गिने-चुनें वायरल होते हैं क्योंकि वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हो जाते हैं। आप अगर रेगुलर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी खतरनाक स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल होता है। अभी एक स्टंट का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर कई गाड़ियां चल रही हैं। उसी बीच नजर एक ई-रिक्शा पर पड़ती है जो सामान्य तरीके से तो नहीं ही चल रही थी। उस रिक्शा को एक लड़की चला रही थी और वो भी स्टंट करते हुए। रिक्शा का एक पहिया हवा में था और बचे हुए दो पहियों से वो रिक्शा को तेज रफ्तार में चला रही थी। इस दौरान उसके चेहरे पर जरा सा भी डर नहीं दिखा कि कहीं हादसा हो सकता है। उसे देख ऐसा लग रहा था जैसे मानो यह उसका रोज का काम है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Woman Empowerment' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बसंती ई-रिक्शा वाली। दूसरे यूजर ने लिखा- जीजी ने मौज कर दी। तीसरे यूजर ने लिखा- अब कोई women नहीं बोलेगा। चौथे यूजर ने लिखा- फातिमा द ड्रिफ्टर। एक अन्य यूजर ने लिखा- फातिमा एंड फ्यूरियस।

ये भी पढ़ें-

इस खूबसूरत लड़की ने Video में पूछी ऐसी बात कि हो गई वायरल, लोगों ने भी जमकर किया रिएक्ट

कर्म ऐसे करो कि दुनिया फॉलो करे! अंकल का वायरल Video देख आप भी यही कहने वाले हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।