1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस खूबसूरत लड़की ने Video में पूछी ऐसी बात कि हो गई वायरल, लोगों ने भी जमकर किया रिएक्ट

इस खूबसूरत लड़की ने Video में पूछी ऐसी बात कि हो गई वायरल, लोगों ने भी जमकर किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 24, 2025 04:28 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 04:28 pm IST

एक लड़की ने वीडियो बनाते हुए खुद से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछा कि उसके कारण वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते हैं वरना आजकल तो बच्चे और बुजुर्ग भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाए हुए हैं। लोग अलग-अलग तरह के वीडियो बनाते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। वो धीरे-धीरे लोगों की फीड पर जाते हैं और जो बहुत यूनिक होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो और कंटेंट देखे ही होंगे। अभी एक खूबसूरत लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की बोलती है, 'दोस्तों दूर्गा पूजा भी हो गया, दीवाली भी हो गया, छठ भी हो गया, मेरी शादी कब होगी दोस्तों।' लड़की की इस बात के कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो तो वैसे पुराना मालूम पड़ता है मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की के सवाल के तुरंत बाद वीडियो पॉज होता है और टेक्स्ट आता है, 'बस गांव का नाम बताओ, बारात वहीं मिलेगी अब।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लटेफॉर्म पर @AsurOfficial_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आ रहा हूं मैं पता बताओ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 62 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं आऊंगा, मुझे पता बताओ। दूसरे यूजर ने लिखा- हम भी पीछे पीछे आ रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो बहुत ही प्यारी है। चौथे यूजर ने लिखा- बता दो भाई पता कोई। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत है भाई।

ये भी पढ़ें-

कर्म ऐसे करो कि दुनिया फॉलो करे! अंकल का वायरल Video देख आप भी यही कहने वाले हैं

दीदी के आगे तो समय रैना भी फेल है, डिटर्जेंट पाउडर के प्रचार का Video कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।