सोशल मीडिया एक कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। लोग जब भी अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर लोगों को मनोरंजन चाहिए होता है तो वो सोशल मीडिया की तरफ ही बढ़ते हैं क्योंकि अभी सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट और कभी-कभी स्क्रिप्टेड वीडियो भी वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बंदूक दिखाकर एक चोर किसी बंदे के पास से उसका सारा पैसा छीन लेता है। इसके बाद वो जैसे ही अपने साथी के साथ भागने लगता है तो वो देखता है कि जिस बंदे से उसने पैसा छीना है, वो रो रहा है। अब उसे रोते देख वो भी भावुक हो जाता है और उसके पास जाकर पहले तो उसे चुप कराता है और फिर उसने जो भी पैसे लिए थे, वो उसे वापस कर देता है। चोर की इसी हरकत के कारण वीडियो वायरल हो रहा है। अब यह असली है या फिर स्क्रिप्टेड है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MemeCreaker नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'चोर की परवरिश अच्छे घर से हुई है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई जब अच्छे घर से है तो चोरी क्यों करता है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह असली है या फिर फेक है। तीसरे यूजर ने लिका- यह व्यक्ति भी इसी तरीके से मजबूर होगा जब इसे किसी ने इस तरह से लूटा होगा। चौथे यूजर ने लिखा- हर किसी को ऐसे चोल मिले।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रेन के दो डिब्बे दिखाकर शख्स ने कह दी बड़ी गहरी बात, Video देख आप भी होंगे सहमत
आपदा में अवसर! बाढ़ का पानी देख रही भीड़ के पास लगा ली भुट्टे की दुकान, फिर आया VIDEO में मजेदार ट्विस्ट