1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुझे हर किसी ने मारा! न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर बना ऐसा गजब का Meme कि नहीं रुकेगी हंसी

मुझे हर किसी ने मारा! न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर बना ऐसा गजब का Meme कि नहीं रुकेगी हंसी

एक मीम अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मीम इतना गजब का है कि इसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को बिल्कुल भी नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल मीम का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/PANTHER.XNS वायरल मीम का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर आज सुबह से लेकर शाम तक आपको सिर्फ और सिर्फ मैच से जुड़े वीडियो ही देखने को मिलेंगे। कल रात इंडियन क्रिकेट टीम ने जो रिकॉर्ड बनाया है, उसका असर आज दिन भर सोशल मीडिया पर देखने को मिलेगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और सुबह से एक बार भी एक्टिव हुए हैं तो फिर आपने ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जो कल के फाइनल मैच से जुड़े रहे होंगे। लोग मीम बनाकर भी न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के मजे ले रहे हैं। अभी एक गजब का मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे सिर्फ एक बार देखने से आपका मन नहीं भरेगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल मीम में क्या दिखा?

आपने अगर कल का मैच देखा है तो फिर आपको पता होगा कि कल मैच में इंडियन टीम के ओपनर्स ने, ईशान ने और अंत में शिवम दूबे ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर पीटा। भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजो को खूब पीटा और उसी के बदौलत 255 रन बना दिए। आइए अब आपको मीम के बारे में बताते हैं। वायरल मीम में ऊपर तो अभिषेक शर्मा, संजु सैमसन, ईशान और शिवम दूबे की तस्वीरें हैं और साथ में उनके बनाए रन भी लिखे हुए हैं। अब नीचे राजेश खन्ना की एक फिल्म के एक गाने की एक लाइन का वीडियो है जिसके बोल कुछ ऐसे हैं कि, 'किस-किस का नाम लूं मैं, मुझे हर किसी ने मारा' और बताया है कि यह न्यूजीलैंड के गेंदबाज बोल रहे हैं।

यहां देखें वायरल मीम

आपने अभी जो मीम देखा उसे इंस्टाग्राम पर panther.xns नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई सैमसन का नाम ले। दूसरे यूजर ने लिखा- कुत्ते की तरह मारा। तीसरे यूजर ने लिखा- मस्त एडिटिंग है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मैच के बाद ऐसा क्या बोल गए मोहम्मद सिराज, Video जमकर वायरल हो रहा है वायरल

शादी और सगाई पर भी भारी पड़ा मैच, वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखिए