हर दिन हमें सोशल मीडिया पर कई सारे अलग-अलग वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं। उन सभी में से जो सबसे ज्यादा यूनिक होता है या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है वो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कई सारे वीडियो तो ऐसे भी दिखे होंगे जिसने आपको पूरी तरह से हैरान कर दिया होगा कि ऐसा कौन करता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ ऐसा ही है। आइए फिर देरी नहीं करते हैं और आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें मॉडिफाइड गाड़ियां नजर आई होंगी मगर अभी जिस कार का वीडियो वायरल हो रहा है, वो सबसे ज्यादा यूनिक है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कार में नीचे जहां मैट लगते हैं वहां पर घर में लगने वाले मार्बल्स लगे हुए हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। घर में लगने वाले मार्बल्स को किसी ने कार में लगा दिया है और यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है। अब यह कारनामा किसने किया, कब किया और कहां का वीडियो है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई, मगर यूनिक होने के कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इटालियन मार्बल होना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा- सिविल इंजीनियरिंग। तीसरे यूजर ने लिखा- कार को घर बना दिया। चौथे यूजर ने लिखा- चलो मैट साफ करने से बचेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब वैक्युम क्लीनर नहीं झाड़ू पोछा लगेगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लाल परी बनकर छाने ही वाली थी आंटी कि तभी हो गया कांड, आप भी देखें वायरल Video
इस आदमी का दिमाग देख आपका सिर चकरा जाएगा, Video हो रहा है वायरल