1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक नंबर है इस लड़के का जुगाड़, देखने के बाद आप भी करेंगे तारीफ, Video वायरल

एक नंबर है इस लड़के का जुगाड़, देखने के बाद आप भी करेंगे तारीफ, Video वायरल

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में क्रिकेट खेलने पहुंचे लड़कों में से एक ने अपना गजब का जुगाड़ दिखाया जिसे देख आप भी उसकी तारीफ करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है और इस बात का सबसे बड़ा गवाह सोशल मीडिया है क्योंकि सोशल मीडिया ही वो प्लेटफॉर्म है जहां हमें एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलता रहता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अभी एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखे होंगे। कोई घर में कूलिंग के लिए दिमाग लगाता है तो कोई अपने किसी दूसरे काम को आसान करने के लिए जुगाड़ लगाता है। अब क्रिकेट खेलने वाले लड़कों में से एक का वीडियो वायरल हो रहा है और उसकी टेक्निक आपके भी काम आ सकती है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी क्रिकेट तो खेलने जाते ही होंगे। क्रिकेट खेलते समय अधिकतर लोग ईंट को रखकर वाईड तय करते हैं। हम लोग जब खेलते थे तब भी ऐसा ही करते थे लेकिन एक लड़का इसके लिए नया तरीका लेकर आया है। आप अगर मिट्टी की पिच पर खेल रहे हैं तो ऐसा आप भी कर सकते हैं। वीडियो में नजर आता है कि वो एक बोतल के ढक्कन को मिट्टी में गाड़ रहा है। समझ में नहीं आता है कि ऐसा क्यों कर रहा है लेकिन बाद में पता चल जाता है। ढक्कन को मिट्टी में गाड़ने के बाद वो बोतल को उसमें फिट कर देता है और वो वाइड के तौर पर हो जाता है। अब यह वाईड बॉल लगने से हटके नहीं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर amanwithfizik नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जुगाड़ है भाई का जुगाड़। दूसरे यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया। तीसरे यूजर ने लिखा- नया आईडिया पता चल गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई मस्त आईडिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्राचीन काल में ऐसे युद्ध होते होंगे, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

ऐसे दोस्त हों तो फिर कहीं भी जलील कर देंगे, एक बार आप भी देखिए वायरल Video