1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची ये क्यूट यात्री हो गई वायरल, देखकर आपको भी Video आएगा पसंद

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची ये क्यूट यात्री हो गई वायरल, देखकर आपको भी Video आएगा पसंद

अभी सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी वीडियो को जरूर लाइक करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में लाइक करने जैसा क्या है।

इस बच्ची का वीडियो हो रहा है वायरल- India TV Hindi
Image Source : X/ANI इस बच्ची का वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई एक बार आ जाता है तो फिर उसे आसानी से छोड़कर नहीं जा पाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। वहां ऐसे-ऐसे वीडियो या फिर फोटो देखने को मिलते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसके अलावा कई ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो बहुत ही अतरंगी होने या फिर पहली बार दिखने के कारण लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और हम भी आपके लिए एक वायरल वीडियो लेकर आए हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें एक नन्ही सी पायलट नजर आ रही है। दरअसल वीडियो में जो नन्ही सी बच्ची नजर आ रही है, उसने पायलट का कॉस्ट्यूम पहना हुआ है और वो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ी है। दरअसल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली पहली उड़ान आज लखनऊ से नोएडा पहुंची और उसी फ्लाइट में यह प्यारी सी बच्ची थी जिसने पायलट का कॉस्ट्यूम पहना हुआ है और उसके कॉस्ट्यूम के कारण ही उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर न्यूज एजेंसी ANI ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया है और वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, 'जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पायलट की वेशभूषा में एक युवा यात्री पहुंची, जो एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट से यात्रा कर रही थी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।

बच्ची के पिता ने क्या बताया?

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए इस बच्ची के पिता ने कहा कि, 'लखनऊ से नोएडा के लिए पहली उड़ान है। हमने इसके लिए तैयारी की थी और अपनी पत्नी और बेटी के साथ इस यात्रा की योजना बनाई थी ताकि हम नए एयरपोर्ट का अनुभव ले सकें और उसका आनंद उठा सकें। हमें 25 दिसंबर, 2025 को नवी मुंबई एयरपोर्ट के उद्घाटन के समय भी ऐसा ही अनुभव हुआ था। हमने इंडिगो की उड़ान 6E460 से यात्रा की थी, जो उद्घाटन वाली उड़ान थी, और हम उस उद्घाटन का भी हिस्सा थे। यह हमारा ऐसा दूसरा अनुभव है।'

बच्ची ने पायलट का कॉस्ट्यूम पहना हुआ था जिसके संबंध में पूछा गया कि क्यों वो ये चाहते हैं कि बच्ची पायलट बने तो बच्ची के पिता ने कहा कि उनकी पत्नी यानी बच्ची की मां चाहती हैं कि वो पायलट बने लेकिन बच्ची जो बनना चाहेगी, उसमें वो उसका साथ देंगे।

ये भी पढ़ें-

GYM में चैलेंज को पूरा करते शख्स का Video हुआ वायरल, जानें देखकर लोगों ने क्या कहा

2 तेंदुओं के बीच वर्चस्व को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, एक की हुई मौत तो दूसरा गंभीर रूप से घायल