A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये ड्राइवर खुद भी मरेगा और दूसरों को भी मारेगा, Video देख होश उड़ जाएंगे

ये ड्राइवर खुद भी मरेगा और दूसरों को भी मारेगा, Video देख होश उड़ जाएंगे

गाड़ी चलाते एक ड्राइवर का वीडियो अभी वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे वो ड्राइवर अपने साथ ही साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/ @RITUVERMA51 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन में कैमरा भी अच्छी क्वालिटी का आता है तो लोगों को जब कभी कुछ गलत, अतरंगी, अजीब या फिर तारीफ जैसा कोई काम होते दिखता है तो लोग तुरंत उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब एक दिन में ऐसे खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे और शायद उन पर रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको हैरान कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि ड्राइवर ऐसा क्या करता दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने ऐसे कई ऑटो वालों और ई-रिक्शा वालों को देखा होगा जो अपनी सीट पर भी किसी सवारी को बैठा लेते हैं और खुद थोड़ा साइड होकर गाड़ी चलाते हैं। इनकी इन्हीं हरकतों के कारण लोग इनका मजाक भी उड़ाते हैं और मीम भी बनाते हैं। अब जिस ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है उसके आगे तो सभी फेल हो जाएंगे। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि ड्राइवर की आधी सीट पर एक सवारी, बची हुई आधी सीट पर दूसरी सवारी बैठी है और वो खुद एकदम लास्ट में बैठा है और वहां से गाड़ी को चला रहा है। ऐसे में अगर थोड़ा सा भी बैलेंस गया तो ये ड्राइवर दो अधिक सवारी के चक्कर में सभी की टिकट कटवा देगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rituverma51 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में बताया है कि यह उत्तर प्रदेश का वीडियो है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- अभी दो चार लोग और आ सकते हैं शायद। दूसरे यूजर ने लिखा- हैवी ड्राइवर है जो भी है। तीसरे यूजर ने लिखा- और 5 या 6 पैसेंजर ले लेना था। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो बहुत ही रिस्की है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पिज्जा के बीच में ये 'छोटे मेज' जैसा क्या और क्यों होता है? आज जान लीजिए इसका काम

फॉलोअर्स बढ़ाने का ये कौन सा तरीका है, वायरल Video देख आप माथा पकड़ लेंगे