A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वाला गेट, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वाला गेट, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

कुछ लड़कियों एक गेट को देखकर वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में कैसा गेट नजर आया और फिर लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ANKITRAWAL5454 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उनमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे अलग होती हैं या फिर लोगों ने ऐसा कुछ पहली बार देखा होता है या फिर नॉर्मल होने के बाद भी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप भी हर रोज कई सारे वायरल कंटेंट देखते होंगे जिसमें तरह-तरह की चीजें देखने को मिलती होंगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक दरवाजा और उस दरवाजे पर लगा हुआ ताला नजर आ रहा है। वीडियो में दिखने वाला गेट बहुत ही छोटा सा है और उस छोटे से गेट को देखकर लड़कियों ने वीडियो बनाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाया। गेट के आकार को देखकर पूरा वीडियो बनाया और वो अब वायरल हो रहा है। यह वीडियो इस हिसाब से वायरल हो रहा है कि इस गेट से कुछ ज्यादा ही सिक्योरिटी हो रही है मगर ऐसा हो सकता है कि यह छोटा सा गेट सिर्फ और सिर्फ वहां गाड़ियों को रोकने के लिए लगाया गया होगा क्योंकि इस गेट से सिर्फ गाड़ियां ही रुक सकती हैं, इंसान तो पार कर ही लेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ankitrawal5454 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'एक तो गेट और ऊपर से इतना बड़ा ताला, गर्ल्स हॉस्टल में इतनी ज्यादा सिक्योरिटी भी ठीक नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सिक्योरिटी काफी ज्यादा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही सिक्योरिटी है। वहीं एक यूजर ने लिखा- वाहन रोधक गेट नहीं देखे?

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन भाईसाहब का Video कुछ ज्यादा ही वायरल हो रहा है, जरा आप भी देखिए

घरवालों ने बैंड भी बजवाकर देख लिया मगर नींद से नहीं उठा बच्चा, कारण जानकर हंसी आ जाएगी