सोशल मीडिया की इस चमचमाती दुनिया में सभी लोग अपने ग्लैमर का तड़का लगाना चाहते हैं और इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे। ओपन कल्चर के नाम पर अश्लीलता भी खूब फैलाई जा रही है। इसी सहारे लोग रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन भी बन रहे हैं। हाल में कुछ ऐसी ही हरकत करती एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में यह देखने को मिल रहा है कि एक लड़की दिल्ली मेट्रो में डांस करते हुए रील बनवा रही है। अब इसे हिम्मत कहें, बिंदासपन कहें, या अश्लीलता या फिर कुछ और, लेकिन इसने यात्रियों की आंखें तो फाड़ ही दीं।
मेट्रो में ‘बॉलीवुड’ का तड़का
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती मेट्रो के कोच में ऐसे ठुमके लगा रही है, जैसे वो किसी रियलिटी शो के फाइनल में पहुंच गई हो। वेस्टर्न स्टाइल के चटक कपड़े, उछल-कूद और बिंदास अंदाज में लड़की ने मेट्रो को ही डांस फ्लोर समझ लिया। कोच के एक कोने से दूसरे कोने तक वो ऐसे नाच रही, मानो वह कहीं डांस परफॉर्मेंस पर आई हो। वीडियो में साफ दिखता है कि बाकी यात्री या तो मुस्कुरा रहे हैं, या फिर फोन निकाल कर लड़की का वीडियो रिकॉर्ड करने में लगे हुए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है, हालांकि पक्की पुष्टि अभी बाकी है। लेकिन सवाल ये है कि मेट्रो, जो दिल्ली की लाइफलाइन है, कब से डांसिंग स्टेज बन गई? लोग तो मेट्रो में सीट पाने के लिए जंग लड़ते हैं, और यहां मैडम ने पूरे कोच को ही अपना स्टेज बना लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो @Rupali_Gautam19 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। जहां कोई इसे ‘आजादी का फायदा’ बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि, “मेट्रो की गरिमा का सत्यानाश हो गया।”
वीडियो पर भड़के लोग
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने आग लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, “ये क्या तमाशा है? मेट्रो में सीट के लिए धक्का-मुक्की होती है, और ये डांस कर रही हैं!” दूसरा बोला, “डीएमआरसी नियमों का क्या? ये तो खुलेआम उल्लंघन है!” तीसरे ने मजे लेते हुए लिखा, “अरे, अगली बार बैकग्राउंड म्यूजिक भी ले आना!” कुछ लोग इसे बेशर्मी बता रहे हैं, तो कुछ इसे ‘बिंदास कॉन्फिडेंस’ का तमगा दे रहे हैं। लेकिन सच कहें, ज्यादातर लोग बस पॉपकॉर्न लेकर कमेंट सेक्शन में मजे ले रहे हैं।
मेट्रो की मर्यादा का क्या?
दिल्ली मेट्रो में पहले भी रील्स और डांस वीडियोज को लेकर हंगामा हो चुका है। डीएमआरसी ने साफ नियम बनाए हैं कि मेट्रो में ऐसी हरकतें बैन हैं जो यात्रियों को असहज करें या मेट्रो की साख को ठेस पहुंचाएं। लेकिन लगता है, कुछ लोग नियमों को ‘रील्स’ समझकर उड़ा देते हैं। पहले भी मेट्रो में कपल्स के ओवर-रोमांटिक वीडियोज और रील्स की वजह से विवाद हो चुके हैं, और अब ये डांस वीडियो! सवाल ये है कि क्या मेट्रो सिर्फ सफर के लिए है, या अब ये इन्फ्लुएंसर्स का नया अड्डा बन गया है?
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
Video: इस पाकिस्तानी लड़की पर आया पूरे इंटरनेट का दिल, लिप्सिंग कर सोशल मीडिया पर छाई, जानें कौन है ये हसीना
VIDEO: पूरे दिन मोबाइल चलाते रहती थी बेटी, मां ने टेप लगाकर आंखों में ही चिपका दिया फोन