A
Hindi News वायरल न्‍यूज ये बंदा दे सकता है स्पाइडर मैन को टक्कर, इसकी हरकत देख यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

ये बंदा दे सकता है स्पाइडर मैन को टक्कर, इसकी हरकत देख यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

एक शख्स ऊंची बिल्डिंग से बालकनी की तरफ से नीचे उतरता हुआ वायरल वीडियो में नजर आया। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपका हैरान होना तो तय ही है।

Stunt, Horrific, viral news, trending news- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप कभी भी इसकी कल्पना पहले से नहीं कर सकते हैं। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कुछ ही वायरल होते हैं क्योंकि वो बहुत ही यूनिक होते हैं और लोगों ने ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होता है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। आपने सोशल मीडिया पर किसी वायरल वीडियो में कुछ ऐसा देखा ही होगा जो आपने या तो फिल्मों में देखा था या फिर कभी नहीं देखा होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो को देखकर हैरान भी होगी और सामने वाले के लिए डर भी लगेगा। आइए फिर देरी किस बात की है, आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

बंदे ने किया हैरान करने वाला काम

आमतौर पर हर कोई अपने घर से या फिर किसी भी ऊंची बिल्डिंग से सीढ़ी या फिर लिफ्ट के जरिए ही नीचे उतरता है मगर कुछ लोग इसमें भी स्टंट करने लगते हैं। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा किसी बिल्डिंग से उसकी बालकनी के जरिए नीचे उतर रहा है। वो बालकनी से पहले लटकता है, फिर थोड़ा नीचे आकर बालकनी के नीचले हिस्से को हाथ से पकड़कर फिर से लटकता है और कूद कर उससे नीचे वाले फ्लोर के बालकनी पर पहुंच जाता है। ऐसा वो लगातार करता दिखता है और ऐसे ही करते हुए वो नीचे भी उतर जाता है। लेकिन यह स्टंट करते समय अगर बैलेंस बिगड़ता तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है इसलिए आप कभी भी ऐसा कुछ करने की कोशिश मत कीजिएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiancasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।  वीडियो पर लिखा है, 'स्पाइडर मैन के चाचा का लड़का।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई मगर इसे देखने के बाद लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान के एक ATM का Video हुआ वायरल, शख्स ने दिखाया गजब का नजारा

आंटी तो हेवी ड्राइवर है भाई! वायरल हुआ साइकिल चलाती महिला का Video, लोगों ने किए कमेंट