हर इंसान कभी न कभी ऐसी जगह पर फंसता है कि वो जिंदगी भर याद रखता है। उस मुसीबत से बचने के बाद इंसान कई लोगों को उसके बारे में बताता भी है कि वो कैसे फंसा, कैसे बचा और इस दौरान उसकी क्या हालत हुई। आप भी कभी न कभी किसी परेशानी में या फिर मुसीबत में या फिर खतरे में फंसे होंगे जो आपको आज तक याद होगा और अब जब भी याद आता होगा, हंसी भी आती होगी लेकिन ऐसा नहीं फंसे होंगे जैसा यह आदमी फंसा। उसने इस दौरान का वीडियो भी बनाया जो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वो कहां फंस गया।
ऐसे कहां फंस गया शख्स?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे बैकहो लोडर के अंदर से शख्स ने रिकॉर्ड किया है और वहीं से रिकॉर्ड कर पाता क्योंकि वो वहीं पर फंसा हुआ है। दरअसल कहीं से अचानक बहुत सारी मधुमक्खियां उड़कर आ गई हैं और उन सभी ने उसकी मशीन को घेर लिया है। पूरे मशीन पर मधुमक्खियां बैठी हुई नजर आ रही हैं। अब अगर उसने गलती भी दरवाजा खोला तो फिर उसका वो हाल होगा जो वो सोच भी नहीं सकता है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसके बारे में तो नहीं बताया गया है मगर अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nkram99 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बेचारा ऐसा फंसा है कि निकलना मुश्किल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गजब अटैक हुआ ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी बुरी तरह से घेरा है कि गलती से निकला तो सब मिलकर इसे उठाकर ले जाएंगे, अपने खोते में। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई क्या होगा इसका अगर जरा भी खुल गया तो, अगर अंदर घुस गईं तो।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अब तो जंगल सफारी से तौबा ही कर लेंगे ये लोग, जो हुआ वो आप भी देखिए
इस डिलीवरी बॉय ने कही ऐसी बात कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है खूब वायरल