1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे के दिमाग को 21 तोपों की सलामी है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इस बंदे के दिमाग को 21 तोपों की सलामी है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

अभी सोशल मीडिया पर एक गजब का वीडियो देखने को मिला जिसमें एक बंदे का गजब का दिमाग नजर आया। उसका आईडिया देख लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में कंटेंट और वायरल पोस्ट की कभी कमी नहीं हो सकती है। लोग हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं और फिर उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर सभी तरह के वायरल पोस्ट आपके टाइमलाइन पर भी आते होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी डांस, कभी अतरंगी हरकत तो कभी कुछ और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में देखने को मिलता ही रहता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो में कमाल का आईडिया देखने को मिला। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक शख्स के पैसे नाली में गिर गए होंगे या फिर दूसरों के पैसे अगर नाली में गिरे तो फिर उसे कैसे ढूंढा जा सकता है, इसलिए उसने यह तरीका अपनाया या बताया होगा जो वायरल वीडियो में नजर आया। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स किसी ट्रांसपेरेंट पॉलीथीन में पानी भर लेता है और फिर उसे अलग-अलग जगहों पर नाली के अंदर रखता दिखता है। वो जहां भी पॉलीथीन रखता, वहां से नाली का पानी हट जाता और पन्नी के अंदर साफ पानी होने के कारण नाली में का सब दिख जाता है। ऐसे करते हुए वो पता कर लेता है कि उसका सिक्का कहां पर है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर asli.shubhh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं तो अपने पैसे ढूंढने चला।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नया आईडिया अनलॉक हो गया तो वहीं एक यूजर ने हैरान होने वाली इमोजी शेयर की। कुछ लोगों ने कमेंट में बताया कि उन्होंने पहले ही इस तरीके को अपना कर छोड़ दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे दोस्त हों तो फिर कहीं भी जलील कर देंगे, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

प्राचीन काल में ऐसे युद्ध होते होंगे, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी