1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बंदा ट्रैफिक पुलिस के साथ ही लुका छुपी खेल रहा है, Video देख आप भी करेंगे इसकी तारीफ

ये बंदा ट्रैफिक पुलिस के साथ ही लुका छुपी खेल रहा है, Video देख आप भी करेंगे इसकी तारीफ

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको अच्छा खासा मनोरंजन करेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और अंत में कौन जीता।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है और यहां तमाम अनोखी और अतरंगी चीजें ही देखने को मिलती हैं। दुनिया के किसी भी कोने में कुछ अनोखा हुआ हो जिसे किसी ने कैमरे में कैद कर लिया है तो फिर आपको एक न एक दिन वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल ही जाएगा। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखे थे या फिर ऐसा कुछ सोचा भी नहीं था। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपका समय बर्बाद किए बिना आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर बहुत सारे वाहन एक साथ अपने-अपने लेन में चल रहे हैं। लगभग 6 लेन की वो सड़क है और हर लेन में गाड़ियां है। वहां मौजूद कुछ ट्रैफिक पुलिस वाले स्कूटी पर जाते एक शख्स को रोकने की कोशिश करते हैं मगर वो उन्हीं के साथ लुका छुपी खेलने लगता है। वो कभी किसी गाड़ी के बीच में से निकलकर दूसरे लेन में घुस जाता तो कभी तीसरे लेन में। इस तरह वो इधर से उधर लेन बदलता रहा और कोई भी ट्रैफिक पुलिस उसके करीब नहीं पहुंच पाया क्योंकि वहां बहुत सारी गाड़ियां थी। अंत में वो उन सभी की आंखों में धूल झोंककर वहां से निकल जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @confusing_wot नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'सिग्मा ड्राइवर' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 5 स्टार रेटिंग ड्राइविंग है। दूसरे यूजर ने लिखा- GTA IRL- चाइनीज एडिशन।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई ने पेट्रोल से पानी को अलग करने के लिए अपनाया ऐसा तरीका कि Video हो गया वायरल

पटरी पर गिरी लड़की, सुपरमैन बन पिता ने बचाई जान, पूरी ट्रेन ऊपर से गुजर गई फिर भी नहीं आई एक भी खरोंच