A
Hindi News वायरल न्‍यूज नव वर्ष से सिंगल साथियों के लिए खुशखबरी! बंदे ने Video में कह दी ऐसी बात कि हो गया वायरल, आप भी देखिए

नव वर्ष से सिंगल साथियों के लिए खुशखबरी! बंदे ने Video में कह दी ऐसी बात कि हो गया वायरल, आप भी देखिए

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में उसने क्या बोला और फिर लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@RAMANAND06X वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दिन में आपको लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा। अब लोगों के पास है तो वो उसका पूरा इस्तेमाल भी करते हैं। लोग गेम भी खेलते हैं, बातें भी खूब करते हैं, वीडियो और फोटो भी क्लिक करते हैं और इसके साथ सोशल मीडिया का भी खूब यूज करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि उसी सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और वायरल भी होते हैं। लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर डालते हैं जो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक पर लड़का और लड़की जा रहे हैं। अब वीडियो बनाते हुए लड़का बोलता है, 'मैं पहले रैपिडो चलाता था और एक दिन ये मैडम मिली जिन्हें मैंने सेट कर लिया।' इसके बाद वो लड़की से पूछता है कि उसे कैसा लगा तो वो बोलती है कि उसे पता नहीं कि वो क्या बोले। अब ये वीडियो स्क्रिप्टेड भी हो सकता है या फिर सच भी हो सकता है मगर फनी वीडियो के तौर पर यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आप भी देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ramanand06X नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'नव वर्ष से सिंगल साथियों के लिए खुशखबरी। रैपिडो चलाओ और सेट हो जाओ भाई के तरह।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई की तो निकल पड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा- ई गोला में क्या क्या हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- डबल फायदा है इसमें तो भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- सरकारी नौकरी तो मोह माया है बस।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मंदिर के दान-पेटी से पैसे चुराते हुए कैमरे में कैद हुआ चोर, वायरल Video पर पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

इसका बॉडी बनाने का तरीका कुछ ज्यादा ही कैजुअल है, Video देख आप भी माथा पकड़ लेंगे