सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया और बच्चों को छोड़कर लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर आपको मिल ही जाएगा। सोशल मीडिया पर दो तरह के लोग मौजूद हैं। एक वो हैं जो कंटेंट देखते हैं तो दूसरे वो हैं जो कंटेंट बनाते हैं। हम लोग कंटेंट बनाने वालों के बारे में बात करते हैं। कंटेंट बनाने वालों में भी दो कैटेगरी है। एक वो हैं जो दिमाग का पूरा इस्तेमाल करके अच्छी स्क्रिप्ट लिखते हैं और फिर कमाल का वीडियो बनाते हैं। वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं जो कुछ भी करके बस वीडियो बना लेते हैं और पोस्ट कर देते हैं। ये दूसरी कैटेगरी वाले लोगों के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं जिन्हें देखकर लोग रिएक्ट करते हैं और उनका मजाक बनाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो भी कुछ ऐसा ही है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक आदमी नजर आता है जिसने एक गाना बजाया हुआ है और उस पर वो कुछ भी अतरंगी हरकतें कर रहा है। कभी लकड़ी तोड़ता है तो कभी एक्सरसाइज करता तो कभी जमीन पर लेट जाता है। इन सभी के बीच में नजर आता है कि उनसे एक जगह दाल गर्म करने को रखी हुई है और अचानक से उसे अपने शरीर पर डाल लेता है और फिर से अजीब हरकतें करने लगता है। यह सब वो बस एक वीडियो के लिए कर रहा है। उसकी वायरल होने की इच्छा होगी जो पूरी भी हो गई। अभी वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बाबू डकैत जैसा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- पैसा कमाने के लिए आजकल अग्नि परीक्षा भी देना पड़ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- कितना तेजस्वी वीडियो लाए हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये पीढ़ी बर्बाद है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इंटरनेट रिचार्ज का क्या फायदा अगर नहीं देखा यह Video, बच्चा जीत लेगा आपका दिल
इस मजदूर की बुद्धि को मेरा दंडवत प्रणाम है, कलाकारी का Video हो रहा वायरल