1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Love Marriage के साइड इफेक्ट! पति-पत्नी का यह Video देखिए, हंसी नहीं रुकेगी

Love Marriage के साइड इफेक्ट! पति-पत्नी का यह Video देखिए, हंसी नहीं रुकेगी

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे खबर लिखे जाने तक 40 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। आप भी जब वीडियो देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/YOUNGEST__COUPLE__ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियां बड़ी कमाल की गलियां हैं और इन गलियों में आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ हटके और ध्यान खींचने जैसा कंटेंट दिखेगा। कभी हंसी-मजाक के स्क्रिप्टेड वीडियो वायरल होते हैं तो कभी कुछ ऐसा दिख जाता है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है। कभी लोगों के जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी बच्चों के प्यारे वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग रिएक्ट भी करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो आपकी फीड पर भी हर दिन वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पत्नी किचन में रोटी बना रही होती है। इतने में उसका पति उसके पास आता है और बोलता है, 'अरे जान, आज कुछ गर्मा-गर्म ही खिला दो।' बस फिर क्या था, पति ने यह कहा और पत्नी तवे पर सेंकती रोटी को उठाकर पति के मुंह में ठूस देती है। शख्स तुरंत उसे मुंह से निकालता है और बोलता है कि इतना गर्म कौन खिलाता है। यह स्क्रिप्टेड वीडियो है जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो में सबसे ऊपर 'Love Marriage के साइड इफेक्ट' लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर youngest__couple__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरा पति भी ऐसे ही गर्म खाने के लायक है। दूसरे यूजर ने लिखा- लो खा लो गर्मा-गर्म। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

छोटे बच्चों को अकेला छोड़ो तो फिर कुछ ऐसा ही होता है, वायरल Video देखिए तो सही

इस महिला के दिमाग को 10 में से कितने नंबर देंगे आप? जुगाड़ का Video हो रहा वायरल