A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे लोगों के साथ अंत में कुछ ऐसा ही होता है, Video देख आपको भी हंसी आएगी

ऐसे लोगों के साथ अंत में कुछ ऐसा ही होता है, Video देख आपको भी हंसी आएगी

अभी कुछ ऐसा नजर आया एक वीडियो में जिसे देखने के बाद आपको हंसी आ जाएगी और आप बोलेंगे कि अच्छा हुआ इसके साथ। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@NALANDA_INDEX वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई सारे लोग ऐसे हैं जिनके लिए बाइक चलाने का साधन नहीं बल्कि स्टंट करने और हवाबाजी करने का साधन होता है। ऐसे कई लोगों को हमने और आपने सोशल मीडिया पर देखा है क्योंकि ऐसे लोगों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही इंसान की आंखें खुली रह जाती हैं तो कभी कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते हैं जिसे देखने के बाद लोगों को हंसी आती है और कई लोग यह भी कहते हैं कि वीडियो का लास्ट पार्ट देखकर अच्छा लगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ ऐसा ही है। वीडियो देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक पुरानी बाइक जिसकी हालत एकदम खत्म जैसी हो गई है, उस पर एक बंदा स्टंट मार रहा है। वो बाइक पर बैठा हुआ है और स्टंट कर रहा है। उसने अपने पैर को हवा में उठाया हुआ है और इसी कारण वो पीछे की तरफ झुका हुआ है। खुद को बैलेंस करने के लिए उसने सीट को पकड़ा हुआ है। अब वो आराम से बाइक पर स्टंट कर रहा है लेकिन कुछ देर बाद दिखता है कि वो बाइक से फिसलकर नीचे गिर जाता है। उसे गंभीर चोट नहीं लगती है मगर स्टंट करने का जो नतीजा हुआ, उसके कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'संतुष्टि।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये इसी लायक है, काश इसकी कुछ हड्डियां टूटी हों।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी के अंदर गजब का टैलेंट है, ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट