A
Hindi News वायरल न्‍यूज अंतरिक्ष से कैसा दिखता है Burj Khalifa, एस्ट्रोनॉट ने शेयर की शानदार तस्वीरें

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है Burj Khalifa, एस्ट्रोनॉट ने शेयर की शानदार तस्वीरें

अंतरिक्ष से बुर्ज खलीफा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। जिन्हें नासा के वैज्ञानिक डॉन पेटिट ने सोशल साइट एक्स पर अपने अकाउंट से शेयर किया है।

अंतरिक्ष से भेजी गई बुर्ज खलीफा की तस्वीर- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA/X/@ASTRO_PETTIT अंतरिक्ष से भेजी गई बुर्ज खलीफा की तस्वीर

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे ऊंची ये इमारत अंतरिक्ष से कैसी नजर आती होगी। शायद ही सोचा होगा। लेकिन यकीन मानिए बुर्ज खलीफा जितना खूबसूरत इस धरती पर दिखता है, उतना ही सुंदर अंतरिक्ष से यह नजर आता है। हाल में सोशल साइट एक्स पर नासा के एक एस्ट्रोनॉट ने अंतरिक्ष से ली गई बुर्ज खलीफा की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें वह ऐसा दिख रहा जैसे धरती पर कोई सितारा टिमटिमा रहा हो।

अंतरिक्ष से बुर्ज खलीफा की तस्वीरें

इन तस्वीरों को शेयर करने वाले नासा के ये एस्ट्रोनॉट इस समय अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस सेंटर (ISS) पर खुद मौजूद हैं। इनका नाम डॉन पेटिट है। इनके द्वारा बुर्ज खलीफा की तस्वीरें इतनी सुंदर और शानदार आई हैं कि ऐसा लग रहा जैसे रात में कोई हीरा चमचमा रहा हो। डॉन पेटिट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'बुर्ज खलीफा- अंतरिक्ष से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत।'

कौन हैं डॉन पेटिट

बता दें कि, डॉन पेटिट नासा के वैज्ञानिक हैं और एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में कई सालों का अनुभव रखते हैं। इन्होंने 1984-1996 तक लॉस एलामोस नेशनल लैबोरेटरी में बतौर वैज्ञानिक काम किया है। उन्होंने साल 2003 में अपना पहला अंतरिक्ष मिशन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने साल 2008 में अपना दूसरा मिशन पूरा किया फिर अपना तीसरा मिशन साल 2012 में पूरा किया। नासा के अनुसार, डॉन पेटिट उस टीम के भी हिस्सा रहे थे जिसने चंद्रमा से वापसी और मंगल ग्रह की खोज के लिए तकनीक विकसित करने का जिम्मा उठाया था। 

ये भी पढ़ें:

'भगवान के लिए छोड़ दो, प्लीज इस बार जाने दो', पैरों में गिरकर रोती रही विदेशी लड़की, फिर भी शख्स ने नहीं दिखाई रहम

Video: बीच हवा में लटका हाईवा ट्रक, केबिन के अंदर फंसा ड्राइवर, पुल से टकराने के बाद हुआ हादसा